पवन खेड़ा बोले…देश में परिवर्तन की लहर, इंडिया गठबन्धन बना रहा सरकार,पीएम मोदी को आराम की जरुरत

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- 1 जून को अंतिम चरण में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार काफ़ी जोरों पर है। भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दुसरे पर जुबानी ह*मला बोल रहे हैं। शिमला कांग्रेस कार्यालय में एआईसीसी मीडिया और पब्लिसिटी विंग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने प्रेस वार्ता कर देश में परिवर्तन की लहर बताते हुए इंडिया गठबन्धन की सरकार बनाने का दावा किया।
हिमाचल में सरकार को तोड़ने का किया भाजपा ने प्रयास 
पवन खेड़ा ने कहा कि छ चरण के चुनावों में इंडिया गठबन्धन को देश के सभी राज्यों से समर्थन मिला है और तीन भावनाएं भय, गुस्सा और दुख देश के लोगों में देखने को मिल रही है।बदलाव की आवाज पुरे देश में आ रही है। देश में 45.4 %बेरोजगारी दर हो गई है और एक घंटे में दो युवा आत्म*हत्या कर रहे हैं। बेरोजगार युवाओं में गुस्सा है क्योंकि दस साल में अपेक्षा के मुताबिक रोजगार नहीं दिया गया। जेपी नड्डा का पीएम मोदी को हवाई अड्डे से लाना और छोड़ना का ही काम कर रहे हैं। केवल नाममात्र के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष रह गए हैं। हिमाचल में आपदा के वक्त पीएम मोदी ने आंख बंद कर ली थी और दूसरे घर को मदद नहीं दी। हिमाचल में सरकार को तोड़ने का भाजपा ने प्रयास किया जिसका भाजपा को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।पुरे देश में एक डर और चिंता की भावना है। संविधान को बदलने की इनके बात कर रहे हैं। पीएम मोदी अब थक चुके हैं उन्हें आराम के साथ साथ ईलाज की भी जरूरत है। अग्निवीर योजना युवाओं का अपमान है। कांग्रेस ने पांच न्याय गारंटी दी है जिसमें सबके हित सुरक्षित रहेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एम्स बिलासपुर पहुंचकर जाना घायल विवेक का हाल, एक लाख रुपये की तत्काल सहायता दी

ऊना,राकेश-:कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवार को सहारा देने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन विवेक कुमार से मुलाकात की।ऊना से चंडीगढ़ जाते समय वह विशेष रूप से अस्पताल पहुंचे और हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर गांव के निवासी विवेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने चिकित्सकों से...

पोंग झील में पर्यटन विकास के साथ जैव विविधता संरक्षण पर फोकस,क्रूज और हाउसबोट की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी

धर्मशाला-:कांगड़ा जिले की पोंग झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई पहल की गई है। इस दिशा में पोंग बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसाइटी और पर्यटन विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटी सोसाइटी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर...

करवाचौथ पर 8:05 बजे होंगे चांद के दीदार, शुक्र अस्त के बावजूद नवविवाहिताएं भी रख सकेंगी व्रत

शिमला/संजू -:करवाचौथ के पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सुहागिन महिलाएं व्रत की तैयारियों के साथ खरीदारी में जुटी हुई हैं।इस वर्ष करवाचौथ का व्रत 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती...

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में 5% की बढ़ोतरी, अदरक का समर्थन मूल्य ₹40

कुल्लू/मनमिंदर अरोड़ा-:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का समापन मंगलवार को धूमधाम से हुआ।समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस दौरान मुख्यमंत्री ने देवी-देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने अदरक का समर्थन मूल्य 30 रुपये से...

HPU में शिक्षक संघ का आंदोलन 54वें दिन भी जारी, वित्तीय स्वायत्तता को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में शिक्षक कल्याण संघ का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है।आंदोलन के 54वें दिन भी शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से जुड़े विधेयक को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं।संघ ने मांग उठाई है कि विधेयक के सभी प्रावधानों का गहन अध्ययन किया जाए और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं वित्तीय व्यवस्था पर पड़ने वाले...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.