कुरुक्षेत्र में भीषण गर्मी से बढ़ी मरीजों की संख्या..एलएनजेपी अस्पताल में हिटवेव कक्ष बनाया

कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका (TSN)-हिटवेव से ग्रस्त मरीजों से अस्पतालों में मरीजाें की संख्या बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने से कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल में त्वचा पर उभार, मांसपेशियों में ऐंठन, सिरदर्द, चक्कर आना, मतली व बुखार के लक्षण वाले मरीज बढ़ गए हैं। इसके अलावा लोग घमौरियां, गर्मी से थकावट और हीट स्ट्रोक की शिकायत भी कर रहे हैं। गले में संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं, क्योंकि लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। इस कारण लोग गले में दर्द की शिकायत भी कर रहे हैं।
पीएमओ डॉ. अनुपमा सिंह ने दी ये जानकारी 
एलएनजेपी मेें सामान्य ओपीडी में 20-30 फीसदी तक बढ़ चुकी है। सामान्य दिनों में एलएनजेपी में करीब 750 ओपीडी होती थी, मगर अब ओपीडी एक हजार ज्यादा के पार होने लगी है। अस्पताल में जांच कराने के साथ-साथ दवा के लिए भी लंबी कतारें लग रही है। इसके अलावा अवसाद के मरीज भी सामने आ रहे हैं। सोमवार को अस्पताल में अवसाद के ही 100 ज्यादा मरीज दवा लेने के लिए कतार में खड़े थे। आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो सकता है, क्योंकि मौसम विभाग हीट वेव और गर्मी बढ़ने के संकेत दे रहा है।पीएमओ डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि हिटवेव से ग्रस्त मरीजों के लिए एलएनजेपी  अस्पताल में हिटवेव कक्ष बनाया गया है। इसमें मरीजों के 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। सीएचसी व पीएचसी स्तर पर भी बेड उपलब्ध है। साथ ही कक्ष में कूलर व एसी की व्यवस्था भी कर रखी है। विभाग के पास दवाएं भी उपलब्ध है।पीएमओ डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चे व बुजुर्ग अपना ख्याल रखें। जरूरी काम होने पर ही धूप में बाहर निकलें। ज्यादा मात्रा में पानी पिएं। यात्रा करते समय अपने पास पानी की बोतल रखें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने को लेकर सीएम सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आरोप लगाने से पहले तथ्य रखें

गुरुग्राम-:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर चुनाव प्रक्रिया तथा संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। गुरुग्राम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सैनी ने कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।मुख्यमंत्री ने...

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर जांच की मांग

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा और शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने पत्रकारवार्ता कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच...

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली को कर दिया एक्सपोज – जयराम ठाकुर

शिमला-:रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के रामनगर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड सुना। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत, भारतीयता और...

अंबाला में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे

अंबाला।हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई।हादसे के वक्त बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 7 से 8 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। घटना...

संजौली टनल निर्माण पर लोगों का फूटा गुस्सा, मकानों में दरारों को लेकर शांति मार्च

शिमला-:संजौली क्षेत्र में अंडरग्राउंड टनल निर्माण के दौरान मकानों में आई दरारों को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।प्रभावित लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर संजौली टनल से संजौली चौक तक शांतिपूर्ण शांति मार्च निकाला।स्थानीय लोगों का कहना है कि टनल निर्माण के दायरे में शांति विहार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.