/ Jun 20, 2026

करनाल एक्सिस बैंक में हुई लाखो की चोरी मामले में पुलिस ने चार चोरों को किया गिरफ्तार

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- करनाल एक्सिस बैंक में हुई लाखो की चोरी मामले में पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया है.गौरतलब है कि बीती 17 फरवरी अलसुबह तीन बजे माल रोड स्थित एक्सिस बैंक के दो एटीएम तोड़कर 6.70 लाख रुपये की चोरी कर फरार हो गए थे। चार बद*माशों ने इस वार*दात को अंजाम दिया था। बद*माशों ने वारदात के दौरान मोबाइल के बजाय वॉकी-टॉकी से बात की और हाथों में दस्ताने डालकर सिर्फ छह मिनट में वार*दात कर फरार हो गए। जबकि 50 मीटर की दूरी पर पुलिस थाना था।
यह था मामला…
सीसीटीवी की फुटेज में दिखाई दे रहा था कि चार चोर अल सुबह ठीक 2.52 मिनट पर बैंक के बाहर आए और चारों के पास आपस में बातें करते के लिए फोन की बजाय वॉकी-टॉकी है। जिसमें दो चोर गैस वैल्डिंग मशीन, वॉकी-टॉकी व हाथों में दस्ताने डालकर एटीएम मशीन के बूथ के अंदर जाते हैं और दो चोर बाहर ही सड़क के दोनों तरफ छिपकर बैठ जाते हैं। जिससे किसी भी आपात स्थिति में बूथ के अंदर गए अपने साथियों को बचाया जा सकें। सभी ने वार*दात के दौरान मुंह पर नकाब पहने हुए थे। जिससे उनकी पहचान न हाे सकें। वार*दात से पहले उन्होंने बाहर लगा सीसीटीवी तोड़ा और गेट बंद कर गैस वैल्डिंग मशीन से पहले दरवाजे और बाद में मशीन को काटते है और उनमें रखे रुपये निकालकर बैग में रखकर फरार हो जाते है।
इस मामले की जांच कर रहे सीआईए -1 अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि इन्हीं चोरों द्वारा पानीपत में भी एक चोरी की वार*दात को अंजाम दिया गया था जिसके बाद पानीपत पुलिस ने इनको  20 मार्च को गिरफ्तार किया। इनकी गैंग के अन्य साथी जो कि अभी फरार चल रहे हैं उनको भी जल्द काबू किया जाएगा।रिमांड के दौरान उन्होंने करनाल माल रोड स्थित एक्सिस बैंक में चोरी की वारदात को कबूला है।1 लाख रुपये चोरों से बरामद कर लिए गए हैं। चोरी से संबंधित वॉकी-टॉकी व अन्य सामान पानीपत पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। प्रोटेक्शन वारंट पर इनको करनाल लाया गया है। आज इन चारों चोरों का मेडिकल करवा कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने – जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.