हिसार में सियासी बवाल: दुष्यंत चौटाला ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

हिसार-:हिसार में एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है, जहां हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी गाड़ी को रोककर न केवल धमकाने की कोशिश की गई, बल्कि यह उनकी जान लेने की साजिश भी हो सकती है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है।
दुष्यंत के भाई और युवा जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने इस घटना को सुनियोजित हमला बताया। उनका आरोप है कि पुलिस या पुलिस के भेष में मौजूद व्यक्ति ने दुष्यंत की हत्या का प्रयास किया और यह सब बिना उच्च स्तर की जानकारी के संभव नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन छेड़ा जाएगा।बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब दुष्यंत चौटाला हिसार में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जुड़े विवाद और पार्टी नेताओं पर दर्ज मामलों के सिलसिले में आए थे। सिटी थाने में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी से इनकार किए जाने के बाद वे एसपी कार्यालय की ओर जा रहे थे।इसी दौरान सब्जी मंडी पुल के पास उनके काफिले को एक पुलिस लाइट लगी गाड़ी ने रोक लिया। आरोप है कि गाड़ी से उतरे व्यक्ति ने हथियार दिखाया और बहस शुरू कर दी। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब दुष्यंत चौटाला उस गाड़ी के पीछे दौड़े और कुछ समय के लिए उससे लटक गए। मौके पर भीड़ जमा होते ही संदिग्ध वाहन वहां से फरार हो गया।
घटना के बाद दुष्यंत चौटाला ने पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी ने आश्वासन दिया कि शिकायत और वीडियो के आधार पर जांच कर उचित कदम उठाए जाएंगे।दुष्यंत चौटाला ने राज्य में “जंगलराज” जैसे हालात होने का आरोप लगाया, जबकि दिग्विजय चौटाला ने इसे सरकार प्रायोजित साजिश करार दिया।इस पूरे घटनाक्रम के बाद हिसार की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। जहां पहले विश्वविद्यालय विवाद चर्चा में था, वहीं अब पूरा फोकस इस कथित हमले पर आ गया है। आने वाले दिनों में यह मामला प्रदेश की राजनीति की दिशा तय कर सकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.