हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायक दल का प्रदर्शन.. राज्य में क़ानून व्यवस्था को बताया ध्वस्त

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से बजट पेश करने से पहले भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर में धरना प्रदर्शन किया.भाजपा विधायक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे और राज्य सरकार के ख़िलाफ नारेबाज़ी की.नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है.राज्य में गैंगवार जैसी स्थिति पैदा हो गई है और सरकार इस सबके प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही है.

बम्बर ठाकुर को ऐसे समय में राजनीतिक बयानबाजी से बचे

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक बम्बर ठाकुर को भी ऐसे समय में राजनीतिक बयानबाजी न करने की सलाह दी है.जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक दल को इस बात की ख़ुशी है कि वे स्वस्थ हैं और उनकी हालत स्थिर है,लेकिन बम्बर ठाकुर को इस तरह की बयानबाजी करने से बचना चाहिए.

बम्बर ठाकुर के भाजपा विधायक पर लगाए आरोप पर कहा ये

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बम्बर ठाकुर की ओर से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर कहा कि पूर्व विधायक को किसी भी तरह की राजनीतिक बयानबाजी नहीं करनी चाहिए.वे किसी निष्कर्ष पर खोज नहीं पहुंच सकते हैं.उन्होंने कहा कि आज राज्य में स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है.खालिस्तान समर्थक हिमाचल प्रदेश में आकर खालिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगा रहे हैं और राज्य सरकार कोई गंभीर कार्रवाई करते हुए नज़र नहीं आ रही है.जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक दल ने राज्य में पैदा हुई गंभीर स्थिति के चलते धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया और अपना विरोध दर्ज कराया है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.