/ Sep 18, 2026

शिमला में गूंजा जनआक्रोश: लेबर कोड्स के खिलाफ सड़कों पर किसान-मजदूरों का प्रदर्शन

Shimla, 9 July -केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे चार लेबर कोड्स के खिलाफ देशव्यापी विरोध की लहर अब शिमला की सड़कों पर भी दिखाई दी। मंगलवार को किसान और मजदूर संगठनों ने मिलकर केंद्र की श्रम नीतियों के विरोध में रैली निकाली और चौड़ा मैदान में जोरदार जनसभा की। इस आंदोलन का नेतृत्व विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने किया।

राजधानी से उठी विरोध की हुंकार

सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंदर मेहरा ने कहा कि यह हड़ताल मजदूर और किसानों के अधिकारों को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने बताया कि शिमला ही नहीं, राज्य के सभी जिलों में प्रदर्शन हो रहे हैं। सफाई कर्मचारी, होटल व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, और आउटसोर्सिंग वर्कर्स भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

‘लेबर कोड्स श्रमिक विरोधी’—नेताओं के आरोप

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लेबर कोड्स के माध्यम से न केवल हड़ताल जैसे संवैधानिक अधिकार छीन रही है, बल्कि श्रमिकों के मूलभूत अधिकारों को भी कमजोर कर रही है। इसके साथ ही पब्लिक सेक्टर के निजीकरण को कॉर्पोरेट लाभ के लिए उठाया गया कदम बताया गया।

विजेंदर मेहरा ने कहा:चारों लेबर कोड्स मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला हैं।इन्हें वापस लेना जरूरी है।इनवर्गों को एकजुट होकर इसका विरोध करना होगा।

आंदोलन में व्यापक समर्थन

औद्योगिक क्षेत्र,बैंकिंग सेक्टर,होटल इंडस्ट्री और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के साथ-साथ छात्रों, युवाओं और किसानों ने भी इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भाग लिया।दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए इस आंदोलन ने सरकार की श्रम और आर्थिक नीतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नई जिला कांग्रेस कमेटी के गठन पर मंत्री जगत सिंह नेगी की आपत्ति, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

शिमला,संजू-किन्नौर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद सामने आए हैं।राजस्व एवं बागवानी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी ने नई जिला कांग्रेस कमेटी यानी DCC के गठन पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी कार्यकारिणी से जुड़े नेताओं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को...

चंबा में सीजन की पहली बर्फबारी से पांगी मार्ग बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में अब सर्दी ने दस्तक दे दी है।चंबा जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद जनजीवन प्रभावित होने लगा है। ताजा हिमपात के चलते पांगी घाटी को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग एक बार फिर बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से...

ज्वालामुखी मंदिर में खुद को आग लगाने वाले राजस्थान के युवक ने टांडा में तोड़ा दम

ज्वालामुखी-:ज्वालामुखी स्थित शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर परिसर में खुद को आग लगाने वाले राजस्थान निवासी 36 वर्षीय युवक की शुक्रवार सुबह टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान रामदास निवासी झालावाड़, राजस्थान के रूप में हुई है। वह घटना में करीब 70 फीसदी झुलस गया था।जानकारी के अनुसार,रामदास ने...

डिजिटल पेमेंट की सुविधा के साथ अतिरिक्त शुल्क का सवाल, व्यापारी बोले—बढ़ी लागत का असर कारोबार और ग्राहक दोनों पर पड़ सकता है

शिमला,संजू-:UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ने देश में भुगतान का तरीका काफी बदल दिया है।चाय की दुकान से लेकर बड़े कारोबारी प्रतिष्ठानों तक QR कोड के जरिए भुगतान अब आम बात है। लेकिन 2,000 रुपये से अधिक के कुछ व्यापारी UPI लेनदेन पर MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट को लेकर कारोबारियों की चिंता सामने आ...

अनिल विज ने सौंपे सहायता राशि के चेक, बोले- संकट के समय पत्रकारों और उनके परिवारों का साथ देना जरूरी

अम्बाला-:पत्रकारों और उनके परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के प्रयास लगातार जारी हैं।इसी कड़ी में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने चंडीगढ़ के दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के बेटे अंकुश जैन को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।इसके अलावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.