राहुल गांधी का भाजपा पर हल्ला बोल..बेरोजगारी युवाओं, खिलाड़ियों और पिछड़ों को साधने की कोशिश

करनाल, 26 सितम्बर –कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज करनाल के विधानसभा असंध में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ-साथ पिछले कई दिनों से नाराज चल रही कुमारी शैलजा भी मौजूद रही।रैली में राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत हरियाणा से विदेशों में गए युवाओं से की। विदेशों में गए युवाओं की मजबूरी और उनकी आर्थिक हालात को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा से 15 हजार लोग विदेशों में गए हैं। एक कमरे में 15 से 20 लोग सोते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले दिनों जब मैं अमेरिका की यात्रा पर गया तो वहां कुछ युवाओं के साथ मेरी बात हुई। वहां के युवकों ने मुझे अपने विदेश में आने की सारी बातें बताई कि किस तरह वह मुसिबतें उठाकर अमेरिका में आए। रास्ते में माफिया के लोगों ने एक बार नहीं कई बार हमे लूटा। मैंने उन युवाओं से इतने पैसे में हरियाणा में बिजनेस करने के लिए बोला तो उन्होंने कहा की इतने पैसों में हरियाणा में बिजनेस नहीं हो सकता। राहुल गांधी ने कहा कि अगर हरियाणा में कोई गरीब है तो उसे हरियाणा में लोन नहीं मिल सकता, ना वो पब्लिक सेक्टर में जा सकता है ना वह आर्मी में जा सकता है।उन्होंने कहा कि इन परिवारों की हालत जानने के लिए वे कुछ दिन पहले सुबह  4 बजे करनाल आये।
पीएम नरेंद्र मोदी लाते हैं काले कानून 
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा की सरकार ने हरियाणा को नष्ट कर दिया है।  नरेंद्र मोदी सरकार पर ह.मला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने इस देश के रोजगार को खत्म कर दिया है। आज जो यह स्थिति पैदा हुई है इसका कारण यह है कि हरियाणा में रोजगार नहीं है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी काले कानून लाते हैं। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो आपके पास है और पूरे देश को देते हो उसे छीनने की कोशिश करते हैं। मैं कल जम्मू कश्मीर गया तो वहां से शिकायत थी कि हमारे सेब का सारा कारोबार अदानी को दे दिया। हिमाचल में सेब का बिजनेस अदानी को जाता है।  राहुल गांधी ने कहा कि सारी प्लानिंग 10-15 लोगों के लिए होती है। आपका कर्जा माफ नहीं होगा।
गुजरात में अदानी के पोर्ट में पाया जाता है  हजारों किलो ड्रग्स 
राहुल गांधी ने  कहा कि हरियाणा में एक और समस्या है ड्रग्स की।उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात में अदानी के पोर्ट में हजारों किलो ड्रग्स पाया जाता है। किसी को सजा हुई न किसी ने एक शब्द लिखा। मोबाइल फोन चलाओ पैसा उनको जाता है, सड़क पर चलो, पैसा उनको जाता है हवाई जहाज में चलो,जो खरीदो सारा का सारा पैसा उनको जाता है। कांग्रेस नेता ने  आरोप लगाया कि सरकार ने छोटे बिजनेस की हत्या कर दी है इसे खत्म कर दिया है। क्योंकि 10-15 लोग चीन का माल हिंदुस्तान में बेचना चाहते हैं, बनाना नहीं चाहते। इससे भारत नहीं चीन के युवाओं को फायदा हो रहा है। हम हरियाणा की इस हालत को बदलना चाहते हैं।
खिलाड़ियों का किया जिक्र.. दी ये गारंटियां 
खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए  राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी गोल्ड मेडल लाना चाहते हैं और हिंदुस्तान में इसका नाम रोशन करना चाहते हैं।  उन्होंने कहा कि बहनों का शारीरिक शोषण हो रहा है और जो कर रहा है उसकी रक्षा हो रही है। ऐसा हरियाणा हमें नहीं चाहिए। हमें ऐसा हरियाणा चाहिए जहां बच्चे ना रोएं। राहुल गांधी ने कहा कि हम महिलाओं को 2 हजार और 500 में गैस सिलेंडर देंगे। दूसरा कदम 2 लाख वैकेंसी को भरेंगे। किसानों को एमएसपी गारंटी हरियाणा की सरकार देगी और उन्हें जो नुकसान होगा उसका एकदम से पैसा दिया जाएगा। गरीबों को दो बेडरूम के घर के लिए साढे तीन लाख रुपए और 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी।उन्होंने कहा कि यह लड़ाई हरियाणा की नहीं देश की लड़ाई है और यह संविधान को बचाने की है।
बीजेपी के लोग संविधान पर कर रहे  ह.मला  
 राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोग संविधान पर हमला कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार में जितने भी पद हैं उनमें कोई भी दलित, बैकवर्ड और आदिवासी नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि इसीलिए हम देश में जातिगत जनगणना चाहते हैं। हिंदुस्तान में किसकी कितनी आबादी है हम यह जानना चाहते हैं।
 मीडिया पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह लोग एक जात को दूसरे जात और धर्म के आधार पर लड़ाते रहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हम हरियाणा में सरकार बनाने जा रहे हैं और वह किसी एक कि नहीं होगी पूरे हरियाणा की सरकार होगी इसमें सब की इज्जत और जगह होगी।
कांग्रेस आ रही है भाजपा जा रही है-भूपेंद्र सिंह हुड्डा
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा की आज सरकार से हर वर्ग परेशान है.अब लोग आपकी और कांग्रेस की ओर देख रहे हैं. हुडा ने  कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की लहर है कांग्रेस आ रही है भाजपा जा रही है।
शैलजा बोली  बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा कि हम पहले भी आपके बीच आए हैं,अब दोबारा आए हैं। यहां पर एक तरफा गोगी की जीत होने वाली है। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी ने पूरे देश में कांग्रेस का परचम इतना ऊंचा कर दिया है इसके सामने कोई नेता टिक नहीं पा रहा है। लोकसभा चुनाव में आपने यह देखा है। शैलजा ने कहा कि बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.