पलवल में हुई बारिश ने नगर परिषद के दावों की खोली पोल..जगह जगह जलभराव से हो रही परेशानी

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-पलवल में हुई बारिश ने एक बार फिर से नगर परिषद के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी है। बरसात के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग सहित शहर की गलियों और हरियाणा रोडवेज विभाग के पलवल बस डिपो में जलभराव हो गया। जलभराव के चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पलवल में पिछले कई वर्षों से पानी निकासी का न होना लोगों के जी का जंजाल बना हुआ है। हर बरसात में पूरा पलवल शहर पानी निकासी के उचित प्रबंध न होने के चलते तालाब का रूप ले लेता है। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित शहर की गलियों और सरकारी भवनों में भी बारिश के चलते जलभराव हो जाता है। इतना ही नहीं लोगों के घरों तक में भी पानी भर जाता है।
बता दे कि बारिश का सबसे ज्यादा असर हरियाणा रोडवेज विभाग के पलवल बस डिपो के परिसर पर पड़ता है। क्योंकि सबसे ज्यादा पानी पलवल बस डिपो के परिसर में जमा हो जाता है और इस पानी के अंदर से ही बसे आती और जाती है। लेकिन पानी भरा होने के कारण सवारियां बस अड्डा परिसर के अंदर नहीं जा पाती है और हरियाणा रोडवेज विभाग की ज्यादातर बसें खाली ही सफर करती है। जिसका फायदा बस स्टैंड परिसर के बाहर खड़े निजी वाहन उठाते है। वह सवारियों को अपने वाहनों में बैठाकर ले जाते हैं और यात्रियों से मनमानी रुपए वसूलते हैं। लोगों की माने तो नगर परिषद और जिला प्रशासन द्वारा समय पर नालों और नालियों की सफाई नहीं की जाती है। जिसके चलते बरसात के समय में यह नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं। जिनका पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। वहीं इस बारे में वहीं रोडवेज विभाग पलवल में कार्यरत यातायात प्रबंधक संदीप वर्मा  का कहना है कि पलवल बस स्टैंड का परिसर काफी नीचा है। जिस वजह से बरसात के समय में राष्ट्रीय राजमार्ग का पानी भी यहीं पर जमा हो जाता है। उन्होंने कहा कि पानी भरने के कारण हरियाणा रोडवेज विभाग को भी राजस्व का नुकसान होता है। साथ में रोडवेज यात्रियों और कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा इस समस्या के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। लेकिन बावजूद इसके अभी तक इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.