/ Oct 14, 2026

हिमाचल प्रदेश में 6 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, जुलाई में शिमला में रिकॉर्ड बारिश

Shimla,31July-हिमाचल प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।प्रदेशभर में मानसून सक्रिय बना हुआ है और मौसम विभाग के अनुसार आगामी 6 अगस्त तक बारिश जारी रह सकती है।हालांकि 1 से 3 अगस्त के बीच कुछ राहत मिलने की उम्मीद है,लेकिन इस दौरान भी कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

प्रदेश में 25 जून से मानसून की शुरुआत के बाद से ही लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण मंडी जिले में हालात अभी भी सामान्य नहीं हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

आज 31 जुलाई को भी प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं चंबा, कांगड़ा और मंडी के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।1 से 3 अगस्त तक बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आएगी,लेकिन शिमला, सिरमौर और कुल्लू जैसे कुछ क्षेत्रों में बारिश जारी रह सकती है।4 अगस्त से एक बार फिर मानसून के तेज़ होने की संभावना है।4 से 6 अगस्त तक ऊना, बिलासपुर,हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और सिरमौर में भारी बारिश हो सकती है।हालांकि लाहौल स्पीति और किन्नौर जैसे ऊंचाई वाले जिलों में फिलहाल मौसम अपेक्षाकृत शांत रहने की संभावना है।जुलाई महीने में सोलन और लाहौल-स्पीति को छोड़कर बाकी सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।शिमला में जुलाई माह में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.