लोकतंत्र में आवाज़ उठाना अपराध नहीं — अक्षय सिंह नैंटा

दिल्ली, 26 फरवरी-:दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन को लेकर देशभर में चल रही कार्रवाई पर अक्षय सिंह नैंटा ने कड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जहां सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठाने को भी अपराध की तरह देखा जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक संकेत है।

नैंटा ने कहा कि जब देश में चोरी, हत्या और अन्य गंभीर अपराध लगातार सामने आते हैं, तब कार्रवाई की गति अक्सर धीमी नजर आती है, लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले युवाओं पर तुरंत सख्ती दिखाना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने पूछा कि आखिर कानून व्यवस्था की प्राथमिकताएं क्या हैं और आम नागरिक को इससे क्या संदेश दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता की आवाज होती है और संविधान हर नागरिक को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार देता है। युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को संवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून का उपयोग राजनीतिक असहमति को दबाने के लिए नहीं, बल्कि समाज में न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए होना चाहिए।नैंटा ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना देश विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रक्रिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.