हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- कांग्रेस की विधायकी छोड़ भाजपा से उपचुनाव का टिकट लेने वाले बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल और सुजानपुर से राजेंद्र राणा ने शुक्रवार को समीरपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से मिले । इस दौरान प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पार्टी हाई कमान का फैसला ही उनके लिए सर्वोपरि है। राजेंद्र राणा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से है और बड़सर विधानसभा क्षेत्र भी दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की हालत खराब हो चुकी है, तभी उनके विधायक सत्तारूढ़ दल को छोड़कर दूसरी पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं।
बड़सर से भाजपा के प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि 45 साल कांग्रेस में रहा। कांग्रेस उनके घर था,लेकिन वहां पर उनको तवज्जो नहीं दी गई। गम तो होता ही है लेकिन गम के साथ जीवन नहीं चल सकता। परिस्थितियां विपरीत होने के चलते ही भाजपा ज्वाइन करने का फैसला लिया है।सुजानपुर से भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि उन्होंने कभी भी जातीय आधार पर राजनीति नहीं की है। वह समाज सेवा के भाव से लोगों के साथ जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि वह जन सेवा के लिए ही सुजानपुर में कार्य करते हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि यदि कुछ कार्यकर्ता उनके भाजपा में चले जाने से नाराज चल रहे हैं तो उन्हें मना लिया जाएगा।
