BJP का टिकट मिलने के बाद राजेंद्र राणा पहली बार पहुंचे अपने विधानसभा क्षेत्र… बोले प्रदेश सरकार वेंटीलेटर पर

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- कांग्रेस से बगावत के बाद भाजपा  में शामिल हुए राजेंद्र राणा  पहली बार अपने  विधानसभा क्षेत्र पहुंचे.  भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा का कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया । इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के साथ चश्मा परगपुर के विधायक व पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री भी मौजूद रहे ।एनआईटी के पास स्वागत समारोह में राजेंद्र राणा समर्थक और  भाजपा सुजानपुर मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ  ने स्वागत किया और राजेंद्र राणा के पक्ष में नारेबाजी की ।
भाजपा के नेताओं की नाराजगी के सवाल पर कहा ये 
पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं व लोगों में भारी उत्साह है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोकसभा और सभी विधानसभा उपचुनावों मैं जीत का परचम लहराएगी.उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वेंटीलेटर पर है और कभी भी इसका स्विच ऑफ हो सकता है ।मुख्यमंत्री के बयानों पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें धोखा दिया है और उन्हें जलील किया है.उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री ने हमेशा उदासीन रवैया अपनाया और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के कार्यों को रोकने का काम किया गया । वहीं भाजपा के नेताओं की नाराजगी के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में छोटी-मोटी नाराजगी चलती रहती है और जो लोग विरोध कर रहे हैं उनके साथ बैठकर बातचीत की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे। देर रात...

कशॉउ बांध पर छह राज्यों के साथ एमओयू, हिमाचल के हितों को मिली बड़ी मजबूती: नरेश चौहान

शिमला,संजू-:कशॉउ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है।दिल्ली में टोंस नदी पर प्रस्तावित कशॉउ बांध को लेकर छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन यानी एमओयू साइन किया जाना है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक के...

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल(केएनएच)से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया...

मैक्लोडगंज पहुंचीं अभिनेत्री नीना गुप्ता, दलाई लामा से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

राहुल चावला,धर्मशाला-:तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात के लिए देश-विदेश से लोगों के मैक्लोडगंज पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता नीना गुप्ता भी धर्मशाला के मैक्लोडगंज पहुंचीं। यहां उन्होंने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से उनके निवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।मुलाकात के दौरान नीना...

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर सुरक्षा,यातायात,...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.