संजय अवस्थी का दावा…जल्द बड़े नेता थामेंगे कांग्रेस का दामन… जो आना चाहता है उनका स्वागत

सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं जिसमें अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक और सीपीएस संजय अवस्थी को और मंडी जिला  के धर्मपुर विधानसभा के विधायक चंद्रशेखर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं वीरवार को सोलन पहुंचने पर संजय अवस्थी का स्वागत किया गया है, जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अपनी बात रखी है।
आने वाला समय चुनौती भरा, लेकिन हम तैयार
संजय अवस्थी  ने कहा कि सत्ता के लोभ में भाजपा ने जिस तरह की कारगुजारी हिमाचल में की है,विधायकों की खरीद फरोख्त देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय चुनौती भरा है लेकिन हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।
 विपक्ष के कारण कांग्रेस को पता लगी अपनी कमियां, उनका धन्यवाद
संजय अवस्थी ने कहा कि वे विपक्ष के लोगों का धन्यवाद भी करते हैं कि  यदि उनकी तरफ से इस तरह का प्रदर्शन हिमाचल में बीते दिनों न किया गया होता तो कांग्रेस को अपनी कमियां पता न लगती। उन्होंने कहा कि अब संगठन  और सरकार को एक साथ चलते हुए भाजपा को लोकसभा और उपचुनाव में परास्त किया जाएगा।
जल्द घोषित हो जाएंगे लोकसभा और उपचुनाव के लिए प्रत्याशी
संजय अवस्थी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हम अंतिम चरण में है और आने वाले दिनों में चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। अवस्थी ने कहा भाजपा सता के लोभ के लिए सत्ता चाहती है लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा को उनके मनसूबे में पास नही देगी, क्योंकि हिमाचल में सुख की सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई न कि सता का लाभ उठाने के लिए।
 जो आना चाहता है पार्टी में आ सकता है सबका स्वागत है
संजय अवस्थी ने कहा कि यदि कोई भी नेता किसी भी पार्टी का हो वो अगर कांग्रेस में आना चाहता है तो उनका स्वागत है, क्योंकि कांग्रेस हमेशा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।
बागियों ने जनता के साथ किया धोखा , अब झेलना पड़ रहा घेराव
उन्होंने बागियों के घेराव पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जनता ने बागियों को 5 साल के।लिए चुना था लेकिन कांग्रेस के 6 बागियों में अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ धोखा किया है और जो लोग घेराव कर रहे है वो वही नेता है कि जिन्होंने विधानसभा चुनाव के समय इन बागियों काक साथ दिया था। ऐसे में अब उन्हे खुद इस परिस्थिति से होकर गुजरना पड़ेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.