/ Aug 13, 2026

राजेंद्र राणा बोले..CM सुक्खू को चुनावों के समय वोट लेने की खातिर सुजानपुर हलके की आई याद

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पटलानदर में ग्रामीणों को  संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पर  ह*मला बोला। उन्होंने कहा कि 14 महीने तक चुने हुए विधायकों को जलील करने और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव करने वाले मुख्यमंत्री को अब चुनावों के समय वोट लेने की खातिर इस हलके की याद आई है लेकिन उन्हें इस विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी के लिए सुजानपुर की जनता से माफी मांगनी चाहिए। राणा ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से सुजानपुर की जनता ने पूरी तरह दूरी बनाए रखी और वह पड़ोसी हलकों और साथ सटे कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को अपने साथ लेकर आए ताकि अपने साथ भीड़ दिखाई जा सके।
राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री पर सवालों की बौछार करते हुए कहा कि उनके बार-बार आग्रह करने पर मुख्यमंत्री ने टोनी देवी में कॉलेज खोलने और सुजानपुर अस्पताल का दर्जा बढ़ाने की नोटिफिकेशन तो कर दी लेकिन धरातल पर उन्होंने कुछ भी नहीं होने दिया। कई विधानसभा क्षेत्रों में अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सक तो तैनात कर दिए गए लेकिन सुजानपुर के अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात करने को लेकर मुख्यमंत्री आंखें मूंद कर बैठे रहे। सुजानपुर में पूर्व सरकार में खोले गए इलेक्ट्रिकल व आईपीएच डिवीजन को उन्होंने दोबारा से खोलने की घोषणा के बावजूद इस घोषणा को अमली जामा नहीं पहनाया जबकि अपने नादौन क्षेत्र में इन्हें खोल लिया। सुजानपुर की जनता के साथ उनका क्या बैर रहा है इस बारे उन्हें सुजानपुर की जनता के समक्ष स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
क्रेशर लगाने को लेकर किया पलटवार 
राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री विधायकों के क्रेशर लगाने को लेकर तो सवाल खड़े कर रहे हैं तो क्या लोकतंत्र में किसी विधायक को अपने जीवनयापन के लिए कोई कारोबार करने का अधिकार नहीं है। क्या सिर्फ मुख्यमंत्री के परिवार को ही क्रशर लगाने और अवैध तरीके से माल सप्लाई करने का अधिकार प्रदेश में मिला हुआ है। राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में जब आपदा आई तो आपने विभिन्न जिलों में माईनिंग बंद कर दी लेकिन अपने परिवार के लिए आपने बड़ा उदार रवैया बनाए रखा और अपने परिवार जनों के लिए अवैध माइनिंग खोल कर रखी। अवैध तरीके से माल सप्लाई करने का काम किया। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसा करना क्या मुख्यमंत्री को शोभा देता है।राजेंद्र राणा ने कहा कि  आपदा के समय सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पीडब्ल्यूडी को जो पैसा मंजूर हुआ था, वह क्यों वापस ले लिया गया। तब उनका सुजानपुर के प्रति प्रेम कहां छिपा हुआ था।राजेंद्र राणा ने  कहा कि सुखविंद्र सुक्खू हिमाचल के इतिहास में सबसे झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री साबित हुए हैं और उनके पास विधायकों को बिकाऊ कहने के कोई सबूत हैं तो उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत करने चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सुजानपुर थाने पहुंचे राजेंद्र राणा, बोले- जब तक पुलिस चाहे जेल में रखे, बेल नहीं लूंगा

हमीरपुर,अरविंद-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बुधवार को समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पुलिस थाना तक रैली निकालकर प्रदेश सरकार के...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते हुए...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ भूपेंद्र-:राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव में...

झारखंड में युवाओं पर कार्रवाई को लेकर बिंदल का कांग्रेस-JMM पर हमला, बोले—राहुल गांधी जवाब दें, युवाओं की आवाज दबाना कैसा लोकतंत्र

शिमला,11 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड में रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक...

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.