राजेंद्र राणा का आरोप…सुक्खू सरकार ने हर साल एक लाख नौजवानों को नौकरी देने के वायदे के नाम पर दिया धोखा

सुजानपुर : चन्द्रिका ( TSN)- सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया ।इस दौरान उन्होंने सुक्खू सरकार पर नौकरी देने के वायदे पर घेरा. उन्होंने कहा कि हर साल एक लाख नौजवानों को नौकरी देने का वायदा करके सत्ता में आई सुक्खू सरकार ने नौजवानों को जिस तरह धोखा दिया है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, उसका पूरा सबक प्रदेश का नौजवान इस चुनाव में सुक्खू सरकार को सीखाने के लिए तैयार बैठा है।
राजेंद्र राणा ने कहा कि सुक्खू सरकार ने न केवल प्रदेश के युवाओं के साथ वादा खिलाफी की बल्कि  जिन युवाओं ने परीक्षाएं दी थी उनके रिजल्ट रोक दिए। पिछले 1 साल से अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड बंद पड़ा है। नौकरी और रिजल्ट के इंतजार में बहुत से नौजवान नौकरी की आयु सीमा पार कर गए। कईयों की शादियां टूट गई और सैकड़ो नौजवान डिप्रेशन में चले गए जिस सबके लिए सुक्खू सरकार जिम्मेदार है। राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नौजवानों से किए वायदे पूरे करने की बजाय अपने मित्रों पर मेहरबान रहे और प्रदेश का खजाना मित्रों में लूटाते रहे हैं। नौजवानों का दर्द सुनाने की फुर्सत उनके पास नहीं रही है। राजेंद्र राणा ने कहा कि अब चुनावों में प्रदेश का नौजवान सुक्खू सरकार को करारा सबक सिखाएगा । उन्होंने कहा देश और प्रदेश में इस समय भाजपा की लहर चल रही है जिसमें कांग्रेस के तंबू उखड़ना तय हैं। उन्होंने कहा सुजानपुर की जनता का अपार समर्थन उन्हें मिल रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हमीरपुर,अरविंद- हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.