शिमला, 13 अगस्त ( TSN)- कोलकाता के महिला चिकित्सक के साथ रे*प के बाद ह*त्या को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ. अब मेडिकल एसोसिएशन ने पूरे देश में मंगलवार से ओपीडी सेवाओं को ठप्प करने का ऐलान कर दिया है. इस दौरान देशभर के अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित नहीं होगी.IGMC में भी मंगलवार को रेजिडेंट्स डॉक्टर हड़ताल पर रहे ।IGMC में मंगलवार को रेजिडेंट डॉक्टर्स ने OPD सेवाएं बंद कर गेट मीटिंग कर हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है।हालांकि, इस दौरान गंभीर रूप से बीमार रोगियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी.
आरोपियों को कड़ी सजा देने की उठाई मांग
चिकित्सकों ने आरोपियों को कड़ी सजा के साथ पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग की है साथ ही उसे शहीद का दर्जा दिया जाए. चिकिसकों ने उस मामले की CBI से जांच की मांग उठाई है. इसके साथ ही रेजिडेंट डॉक्टरों के सभी कार्यस्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता उपायों की मांग उठाई है।चिकित्सक साक्षी शर्मा ने कहा कि कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना के आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.उन्होंने कहा कि महिला चिकित्सक के साथ यह घटना इसलिए घटी की अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नही थे।उन्होंने मांग करते कहा कि सभी अस्पतालों में चिकित्सकों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो।चिकित्सकों के लिए ड्यूटी रूम के साथ ट्रेंड सिक्युरिटी गार्ड होने चाहिए।जिससे भविष्य में यह घटना किसी के साथ न घटे।उन्होंने कहा जब तक उस महिला चिकित्सक को न्याय नही मिल जाता व मांगे पूरी नही होती हड़ताल जारी रहेगी।
मांगे जब तक नही होगी पूरी आंदोलन रहेगा जारी
वही चिकित्सक साइमा सिधु ने कहा कि कोलकाता में महिला चिकिस्तक के साथ हुई संगीन घटना के विरोध में आज OPD बंद कर चिकिस्तक हड़ताल पर हैं।उन्होंने कहा कि आज महिला चिकित्सक अस्पताल में भी सुरक्षित नही है क्योंकि उनके पास सुविधाएं नही है जो उन्हें मिलनी चाहिए।उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को कड़ी सजा नही मिलती यह आंदोलन जारी रहेगा।
