सरकारी और सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.37 करोड़ की ठगी,तीन आरोपियों पर FIR दर्ज

हमीरपुर,अरविंद–सेना और विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं और उनके परिजनों से करीब 2.37 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सुजानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में पुणे, जालंधर और ऊना के निवासी शामिल बताए गए हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। मामले में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार,सुजानपुर के बैरी निवासी पूर्व सैनिक सतीश कुमार ने 14 अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि एमईएस, टेरिटोरियल आर्मी, आयकर विभाग, रेलवे और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर युवाओं से लाखों रुपये वसूले गए। ठगी के शिकार लोगों में हमीरपुर और कांगड़ा जिले के युवा शामिल हैं। इसके अलावा हमीरपुर और पालमपुर में अग्निवीर भर्ती के नाम पर भी युवाओं से पैसे लेने का आरोप लगाया गया है।शिकायतकर्ता सतीश कुमार के मुताबिक, जिले में संचालित एक अकादमी के माध्यम से उनका संपर्क कुछ लोगों से हुआ था। इन लोगों ने उनके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसके बाद अलग-अलग विभागों तथा सैन्य प्रतिष्ठानों में भर्ती करवाने के नाम पर रकम वसूली। आरोप है कि युवाओं को विश्वास में लेने के लिए कथित तौर पर फर्जी नियुक्ति पत्र भी जारी किए गए। जब लोगों ने अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें धमकियां दी गईं।

शिकायत में टेरिटोरियल आर्मी की 116 इन्फेंट्री बटालियन नागपुर और पुणे में एमईएस से संबंधित भर्तियों का भी जिक्र किया गया है।करीब 14 युवाओं के फायरमैन पद के लिए आवेदन करवाने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ता ने सितंबर 2021 से सितंबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों पर कथित नियुक्ति पत्र मिलने की बात भी कही है। इसके अलावा निवेश के नाम पर भी लोगों से पैसे लेने और 10 प्रतिशत लाभ देने का भरोसा देने का आरोप लगाया गया है।पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने बताया कि जंगल बेरी क्षेत्र के सतीश कुमार ने इस संबंध में शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद सुजानपुर थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। अब एफआईआर दर्ज कर पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। ठगी से जुड़े हर पहलू को खंगाला जा रहा है और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

एसपी ने युवाओं और उनके अभिभावकों से अपील की है कि सेना या किसी भी सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें।भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत होती है।यदि कोई व्यक्ति नौकरी लगवाने का झांसा देकर पैसे मांगता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें,ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।वहीं,एसपी ने बताया कि जीवन प्रमाण पत्र के नाम पर फर्जी लिंक अपलोड कर एक व्यक्ति से ठगी करने का मामला भी सामने आया है।इस संबंध में भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ने लगी ठंड, लाहौल-स्पीति में माइनस में पहुंचा पारा

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में तापमान लगातार गिर रहा है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री, जबकि केलांग में माइनस 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।...

हिमाचल की जमीन और संपत्तियों को लेकर विधानसभा के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन के बाहर सियासी माहौल गरमा गया।विपक्षी भाजपा ने प्रदेश की जमीनों और सरकारी संपत्तियों को निजी निवेशकों के हवाले करने के आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने...

मंत्री पद की दावेदारी से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने किया किनारा, बोले- मंत्री बनने के लिए नहीं दिया कोई आवेदन

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के चौथे वर्ष में प्रवेश से पहले कुल्लू की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।कुल्लू सदर के कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने जिले के राजनीतिक प्रतिनिधित्व,विकास और पार्टी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए दो टूक कहा है कि कुल्लू के अधिकारों और...

सरकारी और सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.37 करोड़ की ठगी,तीन आरोपियों पर FIR दर्ज

हमीरपुर,अरविंद–सेना और विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं और उनके परिजनों से करीब 2.37 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सुजानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में पुणे, जालंधर और ऊना...

मालिकाना हक देने के नाम पर लाखों की वसूली क्यों, फ्रीहोल्ड पॉलिसी कालोनी के लोगों के साथ भद्दा मजाकः विजयपाल सिंह

चंडीगढ़। मालिकाना हक को लेकर की गई घोषणा पर आम आदमी पार्टी ने कई सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले यह एक पॉलीटिकल स्टंट है, क्योंकि भाजपा को पता है कि उनकी जमीन खिसक रही है। ऐसे में वह कॉलोनी के लोगों को लुभाने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.