/ Nov 17, 2026

मालिकाना हक देने के नाम पर लाखों की वसूली क्यों, फ्रीहोल्ड पॉलिसी कालोनी के लोगों के साथ भद्दा मजाकः विजयपाल सिंह

चंडीगढ़। मालिकाना हक को लेकर की गई घोषणा पर आम आदमी पार्टी ने कई सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले यह एक पॉलीटिकल स्टंट है, क्योंकि भाजपा को पता है कि उनकी जमीन खिसक रही है। ऐसे में वह कॉलोनी के लोगों को लुभाने के लिए यह घोषणाएं कर रहे हैं। प्रशासन ने गरीबों को मालिकाना हक देने के नाम पर ऐसी शर्तें लगा दी हैं, जिन्हें पूरा करना अधिकांश परिवारों के लिए लगभग असंभव है। यह पॉलिसी गरीबों को राहत देने के बजाय उन पर आर्थिक बोझ डालने वाली है।

विजयपाल सिंह ने कहा कि प्रशासन ने फ्रीहोल्ड के लिए कलेक्टर रेट का 5 प्रतिशत प्रीमियम निर्धारित किया है। इसके चलते कई परिवारों को करीब 3 से 4 लाख रुपए तक जमा करवाने पड़ सकते हैं। सवाल यह है कि जिन परिवारों की महीने की आमदनी महज 10 से 15 हजार रुपए है, वे इतनी बड़ी रकम कहां से लाएंगे। इन्हीं पैसों में उन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई, राशन, बिजली-पानी के बिल, दवाइयों और घर के दूसरे जरूरी खर्च चलाने पड़ते हैं। इसके अलावा पुराने बकाये चुकाने, प्रीमियम जमा करने और स्टांप ड्यूटी व रजिस्ट्रेशन चार्ज देने जैसी शर्तों को पूरा करने में भी लोगों के लाखों रुपए चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन परिवारों ने पिछले कई वर्षों से अपने मकानों के बदले किराया और लाइसेंस फीस के रूप में लाखों रुपए प्रशासन और हाउसिंग बोर्ड को दिए हैं। अब जब इन्हें मालिकाना हक देने की बात आई है तो फिर से लाखों रुपए की मांग की जा रही है। आखिर गरीब परिवार कितनी बार भुगतान करेंगे। क्या वर्षों तक किराया देने के बावजूद उन्हें अपने मकान का मालिक बनने के लिए फिर से लाखों रुपए चुकाने पड़ेंगे। यह गरीबों के साथ सरासर अन्याय है।

सात साल तक मकान पर कब्जे की अनिवार्य शर्त पर भी सवाल

विजयपाल सिंह ने सात साल तक मकान पर कब्जे की अनिवार्य शर्त पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने खुद इन परिवारों को पुनर्वास योजनाओं के तहत मकान अलॉट किए हैं,तो अब मालिकाना हक देने के लिए सात साल की शर्त लगाने का क्या औचित्य है।उन्होंने कहा कि प्रशासन की पॉलिसी में मालिकाना हक मिलने के बाद पांच साल तक मकान बेचने या ट्रांसफर करने पर भी रोक लगाई गई है।जब इन मकानों में रहने वाले लोग पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उनका उद्देश्य केवल अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित छत हासिल करना है,तो सरकार को उनके हित में सरल और राहत देने वाली व्यवस्था बनानी चाहिए,न कि इतनी जटिल शर्तें लगानी चाहिए।

बिना शर्त और बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ के दें मालिकाना हकः विजयपाल सिंह

विजयपाल सिंह ने चंडीगढ़ प्रशासन से मांग की है कि गरीब परिवारों से 5 प्रतिशत प्रीमियम के नाम पर लाखों रुपए वसूलने की शर्त खत्म की जाए। बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के मालिकाना हक दिया जाए। सात साल की शर्त और अन्य ऐसी बाध्यताओं को भी हटाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की नीयत वास्तव में गरीबों को मालिकाना हक देने की है तो यह अधिकार बिना शर्त और बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ के दिया जाना चाहिए। गरीबों को मालिक बनाना है या मालिकाना हक के नाम पर उनसे एक बार फिर वसूली करनी है, प्रशासन को यह स्पष्ट करना चाहिए। मौजूदा पॉलिसी से तो ऐसा लगता है कि मालिकाना हक का लाभ उन्हीं लोगों को मिल पाएगा, जिनके पास लाखों रुपए देने की क्षमता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंत्री पद की दावेदारी से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने किया किनारा, बोले- मंत्री बनने के लिए नहीं दिया कोई आवेदन

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के चौथे वर्ष में प्रवेश से पहले कुल्लू की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।कुल्लू सदर के कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने जिले के राजनीतिक प्रतिनिधित्व,विकास और पार्टी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए दो टूक कहा है कि कुल्लू के अधिकारों और...

सरकारी और सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.37 करोड़ की ठगी,तीन आरोपियों पर FIR दर्ज

हमीरपुर,अरविंद–सेना और विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं और उनके परिजनों से करीब 2.37 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सुजानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में पुणे, जालंधर और ऊना...

मालिकाना हक देने के नाम पर लाखों की वसूली क्यों, फ्रीहोल्ड पॉलिसी कालोनी के लोगों के साथ भद्दा मजाकः विजयपाल सिंह

चंडीगढ़। मालिकाना हक को लेकर की गई घोषणा पर आम आदमी पार्टी ने कई सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले यह एक पॉलीटिकल स्टंट है, क्योंकि भाजपा को पता है कि उनकी जमीन खिसक रही है। ऐसे में वह कॉलोनी के लोगों को लुभाने...

एपेक्स सिक्योरिटीज की पुरस्कार संध्या में लगा सितारों का जमावड़ा, कर्मचारियों को किया सम्मानित

लुधियाना। एपेक्स सिक्योरिटीज की ओर से आयोजित भव्य पुरस्कार संध्या उत्साह और खुशियों भरे माहौल में संपन्न हुई। इस अवसर पर पंजाबी संगीत जगत के कई नामी कलाकारों ने शिरकत की। इनमें परमीश वर्मा, अखिल, इंदर चाहल, लाडी चाहल, सुखन वर्मा और बॉब समेत कई अन्य कलाकार शामिल रहे। एपेक्स सिक्योरिटीज के मालिक हरविंदर सिंह...

हमीरपुर में एक साल में 100 सांपों का रेस्क्यू, रसल वाइपर और कोबरा की संख्या सबसे ज्यादा; वाइल्डलाइफ टीम ने बचाई कई लोगों की जान

हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक साल के दौरान करीब 100 सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ा गया है। वाइल्डलाइफ विंग और टेरिटोरियल विभाग की रेस्क्यू टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई लोगों को सांपों के खतरे से बचाया है। घरों और रिहायशी इलाकों में सांप निकलने की सूचना...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.