सदन में हंगामा: नेता प्रतिपक्ष का राजस्व मंत्री पर गंभीर आरोप, भाषा और व्यवहार को लेकर विपक्ष का हमला

Dharamshala,Rahul -हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गुरुवार को एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने दिखाई दिए। नियम 67 के तहत चल रही चर्चा के दौरान हुई तीखी नोकझोंक के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी पर अनुचित भाषा के इस्तेमाल और मुद्दे से हटकर बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंत्री का रवैया न केवल चर्चा की भावना के खिलाफ है, बल्कि सदन की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला भी है।

“हर बार सराज की बात, हर बार मुझ पर हमला” जयराम ठाकुर
जयराम ठाकुर ने कहा कि नोटिस जिस मुद्दे पर दिया गया था, मंत्री उसी विषय पर नहीं बोल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री लगातार सराज विधानसभा क्षेत्र का ज़िक्र करते हुए उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं।जयराम ठाकुर ने कहा, “वह हर बार बात की शुरुआत सराज से करते हैं और अंत भी वहीं लाते हैं।उनका मकसद सिर्फ मुझे टार्गेट करना है।उन्होंने कई बार अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया है,जो किसी मंत्री को शोभा नहीं देता।”

आपदा प्रबंधन को लेकर भी विवाद गहराया

नेता प्रतिपक्ष ने हालिया प्राकृतिक आपदा का उल्लेख करते हुए कहा कि सराज क्षेत्र में 33 लोगों की जान गई और 22 लोग अब भी लापता हैं। ऐसे संवेदनशील समय में मंत्री का अधिकारियों पर दबाव बनाना ठीक नहीं है।उन्होंने दावा किया कि राहत सामग्री का वितरण पारदर्शी तरीके से किया गया और जो लोग मदद लेकर पहुंचे, उनकी मौजूदगी में ही सामग्री और चेक बांटे गए।जयराम ठाकुर ने कहा कि मंत्री इस पूरी प्रक्रिया को बिना कारण राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।

ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

आक्रामक रुख अपनाते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि मंत्री इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल करते रहे, तो विपक्ष उनकी बात सदन में नहीं सुनेगा।उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री की मजबूरियां हो सकती हैं, लेकिन हमारी कोई मजबूरी नहीं। हम अनुचित भाषा और व्यवहार को सहन नहीं करेंगे।”

केंद्र से राहत राशि पर उठे सवाल

जयराम ठाकुर ने बताया कि हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात के दौरान हिमाचल के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से राज्य को अब तक 5,500 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है।उन्होंने सवाल उठाया कि 2023 के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के पैसों का क्या हुआ और क्या यह राशि वास्तव में प्रभावितों तक पहुंची या कहीं और खर्च कर दी गई।जयराम ठाकुर ने कहा कि कुछ लोगों की मंशा राहत राशि को सही जगह पहुंचाने की बजाय उसे गलत तरीके से उपयोग करने की हो सकती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पहुंचे बाबा रामदेव: बोले—वन नेशन, वन एजुकेशन और वन इलेक्शन जरूरी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को शिक्षा व्यवस्था, भारतीय संस्कृति, चुनाव प्रणाली और देश में चल रहे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। गुरुकुल में नए भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, भाषा और वैचारिक गुलामी से बाहर निकालने...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘खटाखट’ नहीं, खटारा मॉडल देकर चले गए

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के एक निजी होटल में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, नगरोटा के पूर्व विधायक अरूण मेहरा सहित भाजपा...

वंदे मातरम् के सम्मान पर अडिग भाजपा, जयराम बोले- जरूरत पड़ी, तो हाईकोर्ट जाएंगे

शिमला,संजू-:राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सियासी टकराव के बीच भाजपा विधायक दल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कांग्रेस के खिलाफ जवाबी धरना दिया।नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने में...

त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

अंबाला-त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर अब...

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.