सरकार के तीन वर्षीय कार्यकाल कार्यक्रम की तैयारिया तेज, शिमला में विभागीय समीक्षा बैठक

Shimla,27 November-:हिमाचल प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर 2025 को मंडी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। इसी संदर्भ में जिला शिमला से बड़ी संख्या में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने गुरुवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि लाभार्थियों के परिवहन की व्यवस्था एचआरटीसी की बसों के माध्यम से की जाएगी। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों से लाभान्वित व्यक्तियों से सीधे संपर्क स्थापित किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें बिना किसी असुविधा के मंडी कार्यक्रम में ले जाया जा सके। इसके लिए सभी विभाग लाभार्थियों की अद्यतन सूची तैयार कर रहे हैं, ताकि उनकी संख्या और आवागमन की उचित योजना बनाई जा सके।उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि जिला के सभी एसडीएम शुक्रवार को अपने-अपने क्षेत्रीय स्तर पर विस्तृत बैठकों का आयोजन करेंगे।इन बैठकों में लाभार्थियों की संख्या,यात्रा की योजना,बसों की उपलब्धता, मार्ग, ठहराव और आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रारूप तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के महत्व को देखते हुए सभी विभागों को समन्वय और समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करनी होगी।बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारीगणों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लाभार्थियों को योजनाओं के प्रभाव और सरकारी सेवाओं की उपलब्धता से जुड़े अनुभव साझा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाए।उपायुक्त ने कहा कि तीन साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम महत्वपूर्ण है और जिला प्रशासन इसे सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नगर निगम धर्मशाला चुनाव: 54 उम्मीदवार मैदान में, खर्च सीमा 1 लाख; 17 मई को मतदान

धर्मशाला-:नगर निगम धर्मशाला चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शुरुआत में 58 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर चार उम्मीदवारों के हटने के बाद मुकाबला अब 54 प्रत्याशियों के बीच रह गया...

कांगड़ा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो आदतन आरोपी तीन माह की निवारक हिरासत में

धर्मशाला-:  जिला कांगड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बैजनाथ क्षेत्र के दो कुख्यात और आदतन तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट, 1988 के तहत तीन-तीन माह की निवारक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों आरोपियों की गतिविधियां क्षेत्र में युवाओं...

हिमाचल में बेमौसमी बारिश से फसलों को भारी नुकसान, स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासत तेज

शिमला, संजू -: राज्य में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर सेब उत्पादकों को इस बार भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुरुआती आकलन के अनुसार सेब की फसल को करीब 40 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच चुका है। पिछले साल जहां उत्पादन बेहतर रहा था,...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की कारगुजारी पर बोला हमला…कहा- दौंहदी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने न आकर जनभावनाओं के साथ किया खिलवाड़

मंडी-: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने दौंहदी वार्ड के लोगों के साथ जो खेला किया है, अब यहां की जनता भी कांग्रेस के साथ खेला करेगी। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने बताया कि बैहना वार्ड के साथ-साथ दौंहदी वार्ड की जनता भी विरोध...

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.