/ Jul 15, 2026

करनाल में एसटीएफ ने बड़ी वारदात टाली: झाड़ियों से दो ग्रेनेड और IED बरामद, नोनी राणा नेटवर्क से जुड़ा था प्लान

Karnal,27 November-:करनाल एसटीएफ की सतर्कता ने जिले में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। इंद्री क्षेत्र में पकड़े गए बदमाश अमर सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने झिंझाड़ी के पास झाड़ियों से दो हैंड ग्रेनेड और एक IED बरामद कर सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया।एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार,बरामद हथियारों और विस्फोटक सामग्री से यह संकेत मिलता है कि किसी बड़ी घटना की तैयारी की जा रही थी।

नोनी राणा के निर्देशों पर लाया था विस्फोटक

रिमांड पर लिए गए आरोपी अमर सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने यह विस्फोटक नोनी राणा के आदेश पर पंजाब से उठाया था। लेकिन नोनी राणा की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क टूट गया और आगे के निर्देश उस तक नहीं पहुंच पाए। इसी वजह से विस्फोटक छिपाकर रख दिया गया था।आईईडी में टाइमर, डेटोनेटर और लगभग डेढ़ किलो आरडीएक्स लगाया गया था, जिसे बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय किया।

गैंगवार से आतंक के नेटवर्क तक

जांच में सामने आया है कि अमर सिंह पहले जेल में मोनू राणा और बाद में नोनी राणा के संपर्क में आया। एसटीएफ का दावा है कि आरोपी को विदेशों से बैठे नेटवर्क से लगातार निर्देश मिलते रहे और धीरे-धीरे वह हथियार–विस्फोटक सप्लाई चेन का हिस्सा बन गया।मेरठ निवासी अमर सिंह पर डबल मर्डर, किडनैपिंग, रॉबरी सहित 10 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि और नेटवर्क के लिंक बड़ी साजिश की ओर इशारा करते हैं।

घटनाक्रम

25 नवंबर: इंद्री–करनाल रोड से अमर सिंह अवैध विदेशी हथियारों सहित गिरफ्तार।
कोर्ट ने आरोपी को 6 दिन का पुलिस रिमांड दिया।
रिमांड के दौरान आरोपी ने झाड़ियों में छुपाए ग्रेनेड और IED की जानकारी दी।
बम निरोधक टीम द्वारा सभी विस्फोटकों को बरामद कर सुरक्षित डिफ्यूज किया गया।

कहाँ पहुंचना था विस्फोटक?—जांच जारी

एसटीएफ का कहना है कि आरोपी अभी विस्फोटक की असली लोकेशन,सप्लायर और अंतिम टारगेट के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा।प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि इस काम के बदले उसे 20–25 हजार रुपये मिलने थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में भाजपा, चार्जशीट और जनसंपर्क अभियान के लिए दो समितियां गठित

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।पार्टी ने सरकार के खिलाफ तथ्यों और मुद्दों को संकलित करने के लिए एक चार्जशीट समिति तथा प्रदेशभर में जनसंपर्क और जन आंदोलन चलाने के उद्देश्य से दूसरी समिति का गठन किया है।चार्जशीट समिति में 13 वरिष्ठ...

18 जुलाई से हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 20-21 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 जुलाई से प्रदेश में मानसून दोबारा रफ्तार पकड़ेगा और इसके साथ ही कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।विभाग ने...

मानसून में एडवेंचर स्पोर्ट्स पर सख्ती,15 सितंबर तक राफ्टिंग-पैराग्लाइडिंग बंद …धौलाधार ट्रेकिंग अब रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं

धर्मशाला/राहुल-:मानसून के दौरान पर्यटकों और ट्रैकर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कांगड़ा जिला प्रशासन ने एडवेंचर स्पोर्ट्स और ट्रेकिंग गतिविधियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं।भारी बारिश,भूस्खलन और अचानक बढ़ते जलस्तर जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए कई साहसिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाई गई है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि...

शिक्षा विभाग की उपलब्धियां ही भाजपा के आरोपों का जवाब, आर्थिक मुद्दों पर भी केंद्र को घेरा: रोहित ठाकुर

शिमला,संजू-:शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा उनके इस्तीफे की मांग पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा बिना किसी ठोस आधार के विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रही है।उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग का प्रदर्शन और पिछले साढ़े तीन वर्षों में हुए कार्य ही सभी आरोपों का सबसे प्रभावी जवाब...

जींद से मिलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, अनिल विज बोले—स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम

जींद-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।इस अवसर को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश ऊर्जा के नए विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि तेल और कोयले जैसे पारंपरिक ऊर्जा स्रोत सीमित हैं,इसलिए भविष्य...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.