विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा रहा।विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।भाजपा ने हिमकेयर और सहारा योजना को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि प्रदेश की इन महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं को कमजोर किए जाने से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उनका कहना है कि लाखों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली योजनाओं को जारी रखना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमकेयर योजना प्रदेश के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही है और इसके जरिए बड़ी संख्या में हिमाचलवासियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। उन्होंने सरकार पर योजना को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे आम जनता के हित प्रभावित हो रहे हैं। जयराम ठाकुर ने सत्ता पक्ष के प्रदर्शन पर भी पलटवार किया और दावा किया कि कांग्रेस को अभी से विपक्ष में बैठने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।वहीं,सत्ता पक्ष की ओर से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने महंगाई,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को उठाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।

मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा देश और प्रदेश से जुड़े ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए प्रदर्शन की राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि विपक्ष को महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस आगामी चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और सत्ता में वापसी को लेकर भाजपा के दावों का जनता जवाब देगी।विधानसभा के चौथे दिन सदन के बाहर हुए इन प्रदर्शनों से साफ है कि मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ रहा है।आने वाले दिनों में भी दोनों दल एक-दूसरे के खिलाफ आक्रामक रुख बनाए रख सकते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊना में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, संविधान दिवस तक मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का लक्ष्य

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना में कांग्रेस के वोट बचाओ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए।राजस्थान से सांसद एवं अभियान प्रभारी हरीश चन्द्र मीणा,हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए वोट चोरी के...

स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का समर्थन, बोले- हर वर्ग को मिले अपनी आवाज रखने का मंच

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी बात रखी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने और अपनी आवाज उठाने के लिए उचित मंच मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार संविधान के...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं।जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों का रुख कर सकते हैं।ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात बरतने की आवश्यकता है।धर्मशाला के...

धर्मशाला में AAP के जिला कार्यालय का उद्घाटन, 2027 के चुनाव में सभी 68 सीटों पर उतरेगी पार्टी

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में शनिवार को धर्मशाला में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने कहा...

सामाजिक सुधार की दिशा में राजपूत समाज की पहल, 25 अक्टूबर को होगी महापंचायत

पलवल-:सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और समाज में सुधार लाने के उद्देश्य से राजपूत समाज ने महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है।आगामी 25 अक्टूबर को महाराणा प्रताप भवन में आयोजित होने वाली इस महापंचायत में हरियाणा,उत्तर प्रदेश और राजस्थान के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।महापंचायत में शादी-विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची,मृत्यु भोज,दहेज प्रथा और सामाजिक आयोजनों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.