/ Jul 05, 2026

मंडी में ग्रामीण सड़क सुधार: पीएमजीएसवाई-IV के तहत 1240 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी-कंगना रनौत

Mandi, 21 January-:केंद्रीय सरकार ने मंडी संसदीय क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क मार्गों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) के तहत 1240.53 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत कुल 142 सड़क कार्य पूरे क्षेत्र में किए जाएंगे, जिनकी कुल लंबाई 846.32 किलोमीटर होगी और 209 ग्रामीण बसावटों को लाभ मिलेगा।
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बताया कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 20 जनवरी 2026 को उन्हें औपचारिक पत्र जारी कर इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी, बल्कि मंडी क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी मदद करेगी।सांसद ने बताया कि मंडी क्षेत्र पिछले वर्षों में बाढ़ और भारी वर्षा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित रहा है, जिससे कई संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हुए। ऐसे में केंद्र सरकार की यह पहल ग्रामीण इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों को भी सुचारू बनाने में सहायक होगी।कंगना रनौत ने कहा कि इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उत्पादों की ढुलाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन के विकास में सुधार होगा और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण जनता को लंबे समय तक लाभ मिल सके।सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने और आपदा प्रभावित क्षेत्रों को मजबूत करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.