भावना,चंडीगढ़(TSN): सरकार की ओर से हरियाणा सफ़ाई कर्मचारी संघ और ग्रामीण चौकीदार संघ के मानदेय में बढ़ोतरी की गई हैं। मानदेय में बढ़ोतरी होने के बाद मंगलवार को दोनों ही संघ मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने पहुंचे ओर मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाकर उनका आभार प्रकट किया।
बता दें कि सरकार ने हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मियों का 14 हजार रुपये से 15 हजार रुपये मासिक मानदेय किया हैं। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों को दीवाली के तोहफा देते हुए मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इसी तरह ग्रामीण चौकीदारों को नायाब तोहफा दिया था जिसमें चौकीदारों को 11000 रुपए मानदेय व 4000 हजार रुपए वर्दी भत्ता एवं हर 5 साल के बाद साइकिल देने का फ़ैसला लिया गया हैं।इसके अलावा चौकीदारों को 1000 रुपए लाठी एवं बैटरी के लिए सालाना मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सब लोग आगे बढ़ें, किसी के साथ भेदभाव न हो, समान भाव से हम गरीब व अंत्योदय परिवारों के आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक स्थिति के उत्थान में लगे हुए हैं।
