सैनी सरकार के आदेश: सुबह 9 से 11 बजे तक डीसी और एसपी सुनेंगे लोगों की समस्याएं

कैथल : चन्द्रिका ( TSN)-लोकसभा चुनाव में विपक्ष के लिए बड़ा मुद्दा बनी परिवार पहचान पत्र की कमियों को दूर करने के लिए अब सैनी सरकार एक्शन मोड में आ गई है,  जिसको लेकर मुख्यमंत्री नायक सैनी ने प्रदेश के सभी डीसी और सपा को सुबह 9:00 से 11:00 तक समाधान शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं.इसी कड़ी में आज कैथल जिला प्रशासन द्वारा सभागार में फरियादियों के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया गया,जो आज से प्रतिदिन 2 घंटे के लिए लगा करेगा. इस जनता दरबार में स्वयं डीसी प्रशांत कुमार व एसपी उपासना मौजूद रही.
शिविर में 48 फरियादियों की सुनी समस्याएं
इस शिविर के पहले दिन 48 फरियादी अपनी फरियाद लेकर डीसी दरबार पहुंचे, जिनमें से 10 लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया तथा शेष शिकायतों का जल समाधान करने के लिए मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।डीसी प्रसाद पवार ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश अनुसार आज कैथल जिला सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें लोगों की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही उनका समाधान करने की कोशिश की गई.जिनमें से 10 लोगों की समस्याओं को इस समय दूर कर दिया गया. शेष शिकायतों को लेकर विभाग के नोडल अधिकारियों की ड्युटिया लगाई गई है जो एक हफ्ते बाद शिकायतों का समाधान कर उनका रिपोर्ट करेंगे.
सुबह दो घंटे सभी अधिकारी अपनी टीम के साथ रहेंगे  उपस्थित: डीसी 
डीसी ने बताया कि जिला मुख्यालय की तरह सब डिवीजन लेवल पर भी संबंधित एसडीएम लोगों की समस्याएं सुनेंगे.इसके लिए उन्होंने एक अलग से व्यवस्था बनाई है. जिसमें शिविर में आई समस्याओं की मॉनिटरिंग की जाएगी.शिविर के दौरान सबसे ज्यादा परिवार पहचान पत्र व प्रॉपर्टी आईडी से लेकर बिजली पानी के साथ सभी शिकायतों को सुना गया. डीसी ने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह हर रोज सुबह 9:00 से 11:00 तक सभागार में बैठना सुनिश्चित करें साथ ही अपनी टेक्निकल टीम को भी साथ लेकर लोगों की समस्याएं का समाधान करवाए.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गांव टूसे में धार्मिक कार्यक्रम, डॉ. डीपी खोसला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

रायकोट | रायकोट विधानसभा क्षेत्र के सुधार सर्कल के गांव टूसे में रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरदार परमजीत सिंह टूसे की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम के बाद सुधार सर्कल भाजपा की बैठक भी आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सर्कल अध्यक्ष मनोज गोयल और उपाध्यक्ष बालकिशन गर्ग ने की। बैठक...

करनाल पहुंचे बाबा रामदेव: बोले—वन नेशन, वन एजुकेशन और वन इलेक्शन जरूरी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को शिक्षा व्यवस्था, भारतीय संस्कृति, चुनाव प्रणाली और देश में चल रहे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। गुरुकुल में नए भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, भाषा और वैचारिक गुलामी से बाहर निकालने...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘खटाखट’ नहीं, खटारा मॉडल देकर चले गए

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के एक निजी होटल में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, नगरोटा के पूर्व विधायक अरूण मेहरा सहित भाजपा...

वंदे मातरम् के सम्मान पर अडिग भाजपा, जयराम बोले- जरूरत पड़ी, तो हाईकोर्ट जाएंगे

शिमला,संजू-:राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सियासी टकराव के बीच भाजपा विधायक दल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कांग्रेस के खिलाफ जवाबी धरना दिया।नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने में...

त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

अंबाला-त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर अब...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.