हौसले को सलाम: 7 साल की बच्ची ने विश्व के बड़े पर्वतों में शुमार इन चोटियों पर फहराया तिरंगा

करनाल (एकता): कहते हैं जिंदगी में जो इंसान मेहनत करता है, वही आगे बढ़ता है। ऐसा ही कुछ 7 साल की उम्र में ही शियाना चोपड़ा ने कर दिखाया। करनाल के इंद्री गोरगढ़ की रहने वाली शियाना चोपड़ा ने पर्वतारोही से लेकर लॉन टेनिस में विश्व रिकॉर्ड बनाया। सूत्रों के मुताबिक मेरू पर्वत की चोटियों पर सिर्फ 39 घंटों में ही उसने चोटियों पर तिरंगा फहराया और फतह हासिल की। खास बात यह है कि इस चोटी की सफलता को हासिल करने वाली शियाना पहली लड़की है। क्योंकि इससे पहले कोई भी बच्चा इस उम्र में नहीं चढ़ा है। दूसरे पर्वतारोहियों ने भी 42 घंटे से ज्यादा का समय लिया है, लेकिन शियाना ने सिर्फ 39 घंटे में इस पर्वत पर फतह हासिल की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इतनी छोटी सी उम्र में ही उसने मेहनत कर कई रिकॉर्ड बनाए। सिएना ने 6 साल की उम्र में लॉन टेनिस में एक रिकॉर्ड बनाया था। वह सुबह 5 बजे उठकर अपनी प्रैक्टिस करती हैं। इतना ही नहीं अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं।उसका एक और रिकॉर्ड रनिंग का भी है।


इस पर्वत की ऊंचाई 39 घंटे में की पूरी

पिछले साल ही इस बच्ची ने अपने पिता के साथ साउथ अफ्रीका में स्थित 2 पर्वत किलिमंजारो और मेरू पर्वत पर फतह हासिल कर देश का नाम रोशन किया था। मेरू पर्वत की ऊंचाई 4566 मीटर है जबकि किलोमनजारों पर्वत की ऊंचाई 5895 मीटर है। बस सिएना ने इसको 39 घंटे में ही पूरा कर लिया।


पिता ने ही बेटी को दी ट्रेनिंग 

जानकारी के मुताबिक बेटी को उसके पिता ने ही ट्रेनिंग दी। हालांकि उसके पिता लॉन टेनिस कोच हैं, वह अब लुधियाना में एकेडमी चलाते हैं। उसके परिवार का सपना है कि उनकी बेटी देश का नाम रोशन करे। सिएना अभी अपने परिवार के साथ लुधियाना में ही रहती है। दरअसल उनका पैतृक गांव करनाल के इंद्री का गोरगढ़ है।

 

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यमुनानगर में 4 अक्टूबर को किसान महापंचायत, 5 हजार किसानों के जुटने का दावा

यमुनानगर-:यमुनानगर में 4 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत ग्रुप की ओर से किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।महापंचायत की अगुवाई किसान नेता राकेश टिकैत करेंगे।संगठन का दावा है कि हरियाणा के अलग-अलग जिलों से करीब 5 हजार किसान इसमें शामिल होंगे।राकेश टिकैत के स्वागत के लिए करीब 200 ट्रैक्टरों की व्यवस्था की जा...

करनाल में गूंजा कबड्डी चैंपियन का नाम, गोल्ड मेडलिस्ट कप्तान सुनील मलिक का जोरदार स्वागत

करनाल-:एशियन गेम्स में ईरान को हराकर भारत को कबड्डी में गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान सुनील मलिक के करनाल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गोल्ड मेडल जीतकर लौटे सुनील मलिक की एक झलक पाने के लिए खेल प्रेमियों और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। फाइनल में पिछड़ने के बाद...

पर्यटन सीजन में मैक्लोडगंज हुआ पैक, ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस ने बढ़ाया पहरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:पर्यटन सीजन के आगाज के साथ ही जिला कांगड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है।मैक्लोडगंज,धर्मशाला,धर्मकोट और भागसू में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से निपटने...

चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा हमला,CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और देशद्रोह का केस चलाने की मांग

शिमला/संजू-:कांग्रेस के शिमला ग्रामीण अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।हिमराल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बनी चयन समिति की संरचना और निर्वाचन आयुक्तों को मिले कानूनी संरक्षण पर...

कबड्डी खिलाड़ियों की प्राइज मनी पर सीएम से होगी बात,खिलाड़ियों की मांग पर फैसला लेंगे मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में राज्य स्तरीय जुडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।इस दौरान उन्होंने खेलों को युवाओं को नशे से दूर रखने का महत्वपूर्ण जरिया बताया। वहीं एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.