भावना,सोनीपत(TSN): सोनीपत में ग्रामीण और शहरी सफाई कर्मचारी एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ उतरे हैं। यह सफाई कर्मचारी सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगा रहे हैं। इसी के विरोध में कर्मचारी शहर में प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को सफाई कर्मचारी मिनी सचिवालय पहुंचे ओर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। सफाई कर्मचारियों ने सरकार और मंत्री पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया हैं। उनका कहना हैं कि सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन मांगों को लेकर सहमति बन जाने के बाद भी उन्हें लागू नहीं किया गया हैं।
शहरी सफाई कर्मचारी प्रधान का कहना है कि 2 दिन का पड़ाव हिसार में डाला गया था। सरकार की वादा खिलाफी को लेकर आज प्रदर्शन किया गया हैं। उनका आरोप है कि मांग पत्र लेने की बजाय मंत्री कमल नाथ गुप्ता अपने आवास से बाहर चले गए थे और कोई वार्तालाप उनसे नहीं हुई हैं। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कई सालों से हड़ताल कर रहे हैं। भूख हड़ताल भी कर चुके हैं। उस दौरान सरकार की ओर से वादा किया गया था की मांगो को मान लिया जाएगा, लेकिन सरकार की ओर से कोई पत्र अभी तक जारी नहीं किया गया हैं।
जिला सफाई कर्मचारी प्रधान भारत ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। समान काम समान वेतन समय से जारी किया जाए और कई प्रकार की अन्य मांगें हैं जिसे लेकर जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया हैं।
