गुरुग्राम में सरस आजीविका मेले का हुआ आगाज, देश के 28 राज्यों के सजे हैं स्टॉल

गुरुग्राम(TSN): शनिवार को गुरुग्राम में सरस आजीविका मेले का हुआ विधिवत शुभारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पहुंची। गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली ग्राउंड में लगे इस मेले में देश के 28 राज्यों के 400 से अधिक स्टॉलों पर लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं। मेले की विविधता लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं की विशेष उपस्थिति वाला यह मेला महिला सशक्तिकरण की एक बेहतरीन मिसाल हैं, जहां न केवल वह अपना उत्पाद लेकर आई हैं बल्कि वह भारत की विविधता और अनेकता में एकता का संदेश भी दे रही हैं। आयोजकों के लिए यह मेला निःशुल्क हैं। सुबह 11 बजे से रात्रि 9.30 तक चलने वाले इस मेले में लोगों की खासी दिलचस्पी हैं। दूसरी बार यह मेला गुरुग्राम में लग रहा है और लोग इसको लेकर उत्साहित हैं।
स्वयं सहायता समूह की दीदियां आज अपने परिवार की आर्थिक उन्नति का प्रमुख आधार हैं
खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि देश की स्वयं सहायता समूह की दीदियां आज अपने परिवार की आर्थिक उन्नति का प्रमुख आधार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है। उस लक्ष्य को प्राप्त करने में एसएचजी की दीदियां प्रमुख सहभागी हैं। आज देश की ये दीदियां किसी के सामने हाथ फैलाने के बजाय बैंक सखी बनकर अपने अपने क्षेत्रों में पैसों का आदान प्रदान कर रही हैं।
हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग के एसीएस अनिल मालिक ने कहा की हरियाणा राज्य में ग्रामीण अंचल की नारी शक्ति को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरी प्रतिबद्धता के साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनकी आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। राज्य में 60 हजार स्वयं सहायता समूह में करीब 6 लाख महिलाएं जुड़ी हैं जिनके प्रोतसाहन के लिए राज्य में समय समय पर राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं। मलिक ने बताया कि हरियाणा में एसएचजी ग्रुप की महिलाओं को उनके उत्पादों के लिए सीधा बाजार उपलब्ध करवाने के लिए प्रत्येक जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर उनको दुकानें उपलब्ध करवाई गई हैं,जिनका वे बहुत ही कुशल तरीके से संचालन कर रही हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चोरी करने वाले दो गैंग पकड़े, 24 वारदातों का खुलासा

करनाल,राकेश कुमार-:सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को निशाना बनाकर मिड-डे मील का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं चोरी करने वाले दो संगठित गिरोहों का करनाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है।सीआईए-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले 2 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना...

भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर TET अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 13 जून को धर्मशाला में आयोजित होने वाले भारत-अफगानिस्तान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखते हुए टीईटी जून-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राजेश शर्मा ने कहा कि मैच के कारण धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का...

फरीदाबाद में सीवर टैंक में उतरे सफाई कर्मचारी की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

फरीदाबाद-:फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है।सेक्टर-19 इलाके में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निगम की शिकायत बंद करने के लिए दो कर्मचारी सीवर टैंक में उतरे थे।इनमें से...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

शिमला,संजू-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश आगमन पर शिमला के पीटरहॉफ में भाजपा का विशेष स्वागत एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नड्डा का प्रदेश दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक होने के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.