/ Sep 16, 2026

RTI के माध्यम से लाखों के घो*टाले किए दस्तावेज समेत उजागर, फिर भी नहीं हुई कार्यवाही

चम्बा : मंजूर पठान ( TSN)- हिमाचल प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इसी कड़ी में चंबा जिला में भी भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आरटीआई संघ हिमाचल प्रदेश का चंबा विंग अहम भूमिका निभा रहा है. यही कारण है कि आरटीआई अधिनियम 2005 के तहत आरटीआई कार्यकर्ता भ्रष्टाचार को तो उजागर करते हैं लेकिन उन पर कार्यवाही नहीं होने से आरटीआई कार्यकर्ता संघ ने नाराजगी जताई है और प्रशासन को भी शिकायत दी गई है.
आरटीआई संघ ने जताई कार्यवाही
 आरटीआई  संघ  हिमाचल प्रदेश के वित्त सचिव प्यार मोहम्मद  और अन्य सहयोगियों ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा है कि लाखों रुपए के घोटाले आरटीआई के माध्यम से उजागर हुए हैं और उन पर मुकदमे दर्ज करवाने के लिए सदर थाना में एसपी  के माध्यम से दिए गए हैं,  लेकिन अभी तक  कोई कार्यवाही नहीं की गई है.जिसके चलते भ्रष्टाचारियों में हौंसले ओर भी बुलंद होते जा रहे हैं.उन्होंने कहा है कि प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द उन लोगों के ऊपर  कार्यवाही होगी जिनके बारे में शिकायत  दी गई है.
वहीं दूसरी ओर आरटीआई संघ हिमाचल प्रदेश के वित्त सचिव प्यार मोहम्मद का कहना है की उन्होंने कई घोटाले आरटीआई के माध्यम से पकड़े है ,और उनके दस्तावेज सदर थाना को मामले दर्ज करवाने के लिए  एसपी चंबा के माध्यम से दिए गए है,लेकिन  सदर थाना चंबा उस पर कार्यवाही नही कर रहा है. उन्होंने कहा की वो डीसी चम्बा से भी मिले है और उन्होंने कहा है की दस दिन के भीतर कार्यवाही होगी ।
वहीं आरटीआई कार्यकर्ता उत्तम चंद ने कहा की बड़े दुख होता है जब दस्तावेज देने के बाद भी कार्यवाही नही होती है और जब तक कार्यवाही नहीं होगी तब तक आरटीआई संघ अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से मिलता रहेगा ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में बंद पोल्ट्री फार्म से चल रही थी पटाखा फैक्टरी, 90 पेटी तैयार माल और विस्फोटक सामग्री बरामद

करनाल-:दीवाली से पहले करनाल पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बंद पोल्ट्री फार्म में चल रही पटाखा फैक्टरी का पर्दाफाश किया है।कुंजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोहिदीनपुर में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में तैयार पटाखे और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री...

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण और पूछताछ काउंटरों का स्थान बदला, यात्रियों को एक ही स्थान पर मिलेगी बेहतर सुविधा

अम्बाला-:यात्रियों की सुविधा, सुगम यात्री सेवाओं और स्टेशन पर बेहतर यात्री प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए गए हैं।यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण काउंटरों को मुख्य प्रवेश क्षेत्र में स्थित करंट आरक्षण टिकट काउंटर के साथ वाले दोनों काउंटरों पर स्थानांतरित किया...

बानगंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, स्नान कर रहे यूपी के श्रद्धालु फंसे; होमगार्ड ने सुरक्षित निकाला

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा के बानगंगा घाट पर बारिश के चलते अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे उत्तर प्रदेश के 5-6 श्रद्धालु पानी के बीच फंस गए।स्थिति बिगड़ती देख घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की...

चिट्टे के खिलाफ ऊना में उमड़ा जनसैलाब,सीएम सुक्खू की अगुवाई में वॉकाथॉन में शामिल हुए स्कूली बच्चे और युवा

ऊना,राकेश-:ऊना के इंदिरा खेल मैदान में चिट्टे और नशे के खिलाफ आयोजित वॉकाथॉन में हजारों स्कूली बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में जैसे ही वॉकाथॉन शुरू हुआ,युवाओं का जोश सड़कों पर नजर आया।मुख्यमंत्री के साथ चलने और सेल्फी लेने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा।...

अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना को बताया छह दशक पुरानी समस्या का समाधान, डिजिटल ट्रांजेक्शन नियमों पर भी रखी राय

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना,डिजिटल ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी के बयान समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।उन्होंने केंद्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.