/ Jun 13, 2026

122 करोड़ से चौड़ी होगी शिमला शहर की सड़कें… छोटा शिमला नवबहार से IGMC तक बनेगी टनल

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश सरकार ने शहरी क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए अलग से फंड का प्रावधान किया है क्योंकि ये क्षेत्र नगर निगम के दायरे में आते हैं.  ऐसे में विधायक प्राथमिकताओं के तहत नाबार्ड, मनरेगा, PMGSY, आवास योजना के तहत इन क्षेत्रों को फंड नही मिलता,  जिस वजह से विकास कार्य करने में कुछ परेशानियां सामने आ रही थी, जिसे देखते हुए सरकार ने अलग से अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड का अलग से प्रावधान किया. इससे  शिमला नगर निगम के अलावा मंडी, सोलन,धर्मशाला को भी फायदा मिलेगा।
सरकार ने अलग से किया अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड का प्रावधान
शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि शिमला शहर के लिए सरकार ने 122 करोड़ रुपए से सर्कुलर रोड को चौड़ा करने का बजट प्रावधान किया है. जिसमें से इस बार के बजट में 40 करोड रुपए जारी कर दिए गए हैं जिससे ट्रैफिक से निजात मिलेगी। छोटा शिमला, नवबहार से आईजीएमसी तक टनल बनाने का भी प्रस्ताव है। हरीश जनारथा ने सरकार कि फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के तहत शिमला शहर को कंजेशन से राहत देने के लिए सरकार कदम उठाने जा रही है जिसमें सड़कों को चौड़ा करने, टनल बनाने, लिफ्ट के पास सब वे निर्माण, लोअर बाजार की ओवर हेड तारों को अंडर ग्राउंड करने,सहित अन्य डेवलपमेंट के कार्य किए जाएंगे। गरीबों के लिए भी शहर में आवास बनाने के लिए आवास प्रॉजेक्ट पर काम चल रहा है।वहीं सब्जी और अनाज मंडी को भी उपयुक्त जगह मिलने पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश...

शिमला में जेपी नड्डा का कांग्रेस सरकार पर प्रहार, विकास और फंडिंग पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखकर स्पष्ट होता है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में...

हिमाचल में इस बार मानसून रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

शिमल-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है।पिछले वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को गंभीर नुकसान पहुंचाया था,जिसके चलते इस बार भी लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.