कैथल, 3 अप्रैल:हरियाणा के कैथल में सुबह एक गंभीर वारदात सामने आई, जहां 17 वर्षीय नाबालिग पर कुछ युवकों ने नुकीले हथियार से कई बार हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कैथल के रणधीर सिनेमा मार्केट क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ युवकों ने एक 17 वर्षीय नाबालिग पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक पर बर्फ तोड़ने वाले नुकीले सूए जैसे हथियार से लगातार 7 वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।
