/ Oct 13, 2026

शिमला के जुन्गा में शुरू हुआ शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल, देश-विदेश के पैराग्लाइडर ले रहे हिस्सा

Shimla,25 October -शिमला के जुन्गा में चार दिवसीय शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल का आगाज हो गया है। इस रंगारंग आयोजन में देश और विदेश के लगभग 60 पैराग्लाइडर हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया।

यह तीसरा मौका है जब जुन्गा में इस फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस बार फेस्टिवल में प्री वर्ल्ड कप और प्री एशियन लीग चैम्पियनशिप जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है।साथ ही 60 से अधिक स्वयं सहायता समूहों और सूक्ष्म उद्यमों द्वारा बनाए गए स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दर्शकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। रविवार को रेसलर ग्रेट खली के भी शामिल होने की संभावना है।

अरुण रावत, सीईओ, ग्लाइड इन – यह जुन्गा में तीसरी बार फ्लाइंग फेस्टिवल का आयोजन है। देश-विदेश से आए 60 पैराग्लाइडर इसमें भाग ले रहे हैं। इस बार प्री वर्ल्ड कप और प्री एशियन लीग चैम्पियनशिप का आयोजन भी किया जा रहा है। प्रतिभागियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।”

नरेश चौहान, मीडिया एडवाइजर, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश -इस तरह के आयोजन से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। दस राज्यों और सात देशों के प्रतिभागी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री खुद इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे, लेकिन कैबिनेट बैठक के चलते वे नहीं आ सके। सरकार का पूरा सहयोग आयोजकों को है।”

प्रतिभागियों ने कहा कि जुन्गा की प्राकृतिक वादियों में उड़ान भरना एक अनूठा अनुभव है। पाँच मिनट की रोमांचक फ्लाइट उन्हें नई ऊर्जा और यादगार एहसास दे रही है। उनका मानना है कि ऐसे आयोजन हिमाचल प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को नई पहचान देंगे और स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के रास्ते खोलेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.