स्वच्छता सर्वेक्षण में शिमला की गिरती रैंकिंग ने बढ़ाई चिंता.. ठियोग बना नया रोल मॉडल

Shimla,18 July-स्वच्छता के क्षेत्र में लंबे समय तक अव्वल रहने वाला शिमला शहर 2024-25 के राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में गंभीर रूप से पिछड़ गया है।इस वर्ष शहर को 7500 में से केवल 4798 अंक मिले और वह देश के शीर्ष 300 शहरों की सूची से बाहर हो गया।सर्वे में शिमला की रैंक 824 शहरों में 347वीं रही।

शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान ने इस रैंकिंग पर नाराजगी जताई है और कहा है कि सर्वेक्षण में गंभीर खामियां रही हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि जिन मानकों पर शिमला का मूल्यांकन किया गया,वे शहर की भौगोलिक और पर्यावरणीय स्थिति से मेल नहीं खाते। “हमारे शहर में नदियां ही नहीं हैं, लेकिन फिर भी उन मानकों पर अंक काटे गए,” उन्होंने कहा।महापौर ने केंद्र को औपचारिक रूप से आपत्ति पत्र भेजने की बात कही है।

शहरों की श्रेणी में ठियोग को पहला स्थान मिला

इस बार हिमाचल प्रदेश में ठियोग शहर ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में ठियोग को पहला स्थान मिला है। नादौन (जिला हमीरपुर) को दूसरा, जबकि शिमला सिटी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
ठियोग शहर न केवल घरों से कूड़ा संग्रहण में बेहतर रहा, बल्कि कचरे के पृथक्करण और प्रबंधन में भी उसने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। यहां से निकला कचरा शिमला नगर निगम के भरयाल संयंत्र में निपटाया जाता है।

शहर के बाजारों और रिहायशी इलाकों में सफाई व्यवस्था को आंशिक अंक मिले हैं,लेकिन गीला-सूखा कचरे का पृथक्करण,वैज्ञानिक कचरा निपटान और जल स्रोतों की सफाई जैसे महत्वपूर्ण मानकों पर शिमला पिछड़ गया।

सुरेन्द्र चौहान, महापौर, नगर निगम शिमला

“यह सर्वेक्षण हमारे लिए चौंकाने वाला है। स्कॉच अवॉर्ड विजेता शिमला को जिस तरह निचली रैंक दी गई है, वह अन्यायपूर्ण है। हमने आयोग और मंत्रालय के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बारिश ने लौटाई शिमला की रौनक, तापमान में भारी गिरावट से लोगों को मिली राहत

शिमला, संजू -:शिमला में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। लगातार 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहे तापमान के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान थे, लेकिन ताज़ा बारिश ने पूरे शहर को राहत पहुंचाई है। बारिश के बाद तापमान में करीब 9...

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव में 77.31 फीसदी मतदान, मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

शिमला-: नगर परिषद रोहड़ू चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को सभी नौ वार्डों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया। पूरे दिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा और...

एचपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी..उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ की फॉरेंसिक जांच में पुष्टि,

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की परीक्षा प्रणाली में एक बड़ी लापरवाही और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कड़ा संज्ञान लिया है। डॉ शर्मा ने बताया कि मार्च-2025 में आयोजित मैट्रिक (10वीं) परीक्षा के दौरान बिलासपुर जिले के एक परीक्षा केंद्र में छात्रों की...

गुरनाम सिंह चढूनी का केंद्र सरकार पर निशाना, नई राजनीतिक मुहिम को बताया बदलाव की आवाज

करनाल-:करनाल पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की जनता अब पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश हो चुकी है और नए राजनीतिक विकल्प की तलाश कर रही है। उन्होंने “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से चल...

अंबाला के अटल कैंसर सेंटर में दुर्लभ सर्जरी सफल, 14 वर्षीय बच्ची को मिला नया जीवन

अंबाला-:अंबाला कैंट स्थित क्षेत्रीय अटल कैंसर केयर सेंटर के डॉक्टरों ने एक बेहद दुर्लभ और जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 14 वर्षीय बच्ची को नया जीवन दिया है। बच्ची लंबे समय से असहनीय पेट दर्द से जूझ रही थी, लेकिन कई निजी अस्पतालों में इलाज के बावजूद बीमारी की सही पहचान नहीं हो सकी।...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.