/ Aug 30, 2026

जींद में विनेश फोगाट के सिर पर सजा चांदी का मुकुट,105 गावों -खापों ने किया सम्मानित

जींद, 28 अगस्त-कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट को सम्मानित किया गया.उचाना के पास खटकड़ गांव टोल प्लाजा कमेटी ने बांगर की धरती पर 105 गावों के लोगों की ओर से उनको चांदी का मुकुट पहनाया। विनेश फोगाट ने कहा कि ओलंपिक में जो कुछ हुआ उससे बहुत दुखी थी। जब अपने देश लोटी तो सब का प्यार देखा तो यह लगा कि देश में मिले मान सम्मान के आगे वह मेडल कुछ नहीं था।विनेश को यहां युवाओं ने जहां गदा भेंट की , वहीं खटकड़ खाप ने चांदी का मुकुट पहनाया । खंडेला खाप द्वारा किसानी का प्रतिक हल भेंट कर उनका स्वागत किया।
 विनेश फोगाट ने कहा कि जींद की धरती में बहुत ताकत , हिम्मत है । यहां के लोग लडाके हैं। यहां से ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी निकल सकते हैं।उसने जो कमी छोड़ी है वह जींद के युवा पूरा करें। मुझे  कुश्ती आती है, कुश्ती सहित अन्य खेलों में वह सहयोग करेंगी ।
जब हम मुसीबत में थे, तो आप मेरी ताकत बने 
विनेश फोगाट ने कहा कि जिस तरह से बेटी अपने माता-पिता का कर्ज नहीं चुका सकती। ऐसे ही आपका कर्ज नहीं उतार सकती। किसान आंदोलन में जब हमारे किसान शहीद हुए थे बहुत दुख होता था । वीडियो देखकर बहुत बार रोई थी। किसान आंदोलन में किसानों को बहुत परेशान किया गया । जितना मेरे से हो सका मैंने सहयोग किया । जब हम मुसीबत में थे ,दिल्ली धरना दे रहे थे तो आप मेरी ताकत बनकर मेरे साथ नजर आए।
जिद्द पर आयी तो कुछ भी कर सकती हूं
फौगाट ने कहा कि मेरे से आप लोगों की उम्मीद बढ़ गई है जो आप कहेंगे वह ही मैं करूंगी । जहां तक कुश्ती का सवाल है वह मैं कर पाऊंगी या नहीं पता। लेकिन वह अपनी जिद पर आ गई तो कुछ भी कर सकती है । इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मुझे अब पहचान हो गई कि कौन मेरे अपने हैं।सम्मान समारोह से पहले खटखड टोल के पास बनने वाले किसानों की याद में स्मारक एवं किसान भवन का भूमि पूजन किया गया । यहां पर किसान आंदोलन में मौत का ग्रास बने जिला जींद के किसानों के नाम लिखे जाएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.