/ Aug 31, 2026

सिरमौरी पारंपरिक परिधानों को दिया जा रहा नया रूप …. कलाकार उकेर रहे डिजाइन

सिरमौर:भूपेंद्र ठाकुर(TSN)-सिरमौर जिला की प्राचीन एवं पारंपरिक वेशभूषा एवं लोक नृत्य में प्रयोग किए जाने वाले पारंपरिक परिधानों को सुंदर व आकर्षक बनाने का कार्य पिछले काफी समय से चल रहा है।यह काम  उप तहसील पझोता के जांगल गांव में किया जा रहा है.हाब्बी मानसिंह कला केंद्र जांगल के संस्थापक जोगेंद्र सिंह हाब्बी ने बताया कि  हाब्बी मानसिंह कला केंद्र में बिना किसी वित्तीय सहायता के स्वयंसेवी रूप से कलाकारों को प्रशिक्षण प्रदान करके लगभग पिछले दो महीनों से परिधानों पर कढ़ाई करने का कार्य प्रगति पर हैं।
जोगेंद्र हाब्बी व गोपाल हाब्बी के निर्देशन में कर रहे काम 
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों के परिधानों की अपेक्षा सिरमौर जिला के पारंपरिक परिधान काफी सीधे सादे हैं। किन्नौर,लाहौल स्पीति, कुल्लू, चंबा आदि अन्य जिलों के परिधानों की सुंदरता में पिछले कई दशकों से काफी बदलाव आया है,परंतु सिरमौर जिला में यहां के परिधानों की सुंदरता को बढ़ाने के प्रयास का अभाव रहा। परिधानों को आकर्षक बनाने की जरूरत को महसूस करते हुए जोगेंद्र हाब्बी द्वारा पारंपरिक तरीके से कढ़ाई करके परिधानों को और अधिक आकर्षक बनाने का कार्य आरंभ किया गया है।परिधानों पर कढ़ाई के लिए डिजाइनिंग का कार्य उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित युवा कलाकार गोपाल हाब्बी द्वारा पद्मश्री विद्यानंद सरैक व जोगेंद्र हाब्बी के मार्गदर्शन में किया गया। गोपाल हाब्बी द्वारा परिधानों पर बनाई जाने वाली आकृतियों के मास्टर डिजाइन तैयार करके सांस्कृतिक दल के कलाकारों को प्रशिक्षण प्रदान कर उनसे पारंपरिक परिधानों पर कढ़ाई का कार्य करवाया जा रहा है।
डांगरू,ठोडा व मंदिरों के चिन्ह सिरमौरी संस्कृति को देंगे नई पहचान
हाब्बी ने कहा कि पारंपरिक परिधानों के माध्यम् से भी सिरमौर की संस्कृति का प्रचार-प्रसार हो इसलिए परिधानों पर सिरमौर जिला में विशेष पहचान रखने वाले डांगरा, ठोडा नृत्य, रिहाल्टी, देव पालकी, देव शिरगुल व देव परशुराम की मंदिर स्थलियों के चित्र आदि की आकृतियां को पारंपरिक तरीके से हाथ से कढ़ाई करके उकेरा जा रहा है।इस कार्य को आरंभ करने से पूर्व जब हाब्बी ने पद्मश्री विद्यानंद सरैक व संस्कृति के कई जानकारों व विद्वानों से भी चर्चा की तो सभी ने उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा कि यह कार्य अति आवश्यक है और इसे आपको जल्दी ही आरंभ करना चाहिए।
हाब्बी ने बताया कि परिधानों के कुछ सेट तैयार हो जाने के बाद जल्द ही कला केंद्र में विद्वानों,कलाकारों व संस्कृति के जानकारों की एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा और तैयार किए गए परिधानों के बारे में उनकी क्या राय है और इसमें सुधार की और अधिक कितनी गुंजाइश है इस बारे में उनसे जानकारी प्राप्त की जाएगी तथा सिरमौर जिला के पारंपरिक परिधानों की मौलिकता को बरकरार रखते हुए और अधिक आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा जिससे सिरमौर की समृद्ध संस्कृति को परिधानों के माध्यम से भी नई पहचान मिलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.