/ Aug 30, 2026

4 जनवरी से प्रदेश में शुरू होगा बर्फबारी व बारिश का दौर..मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का अलर्ट

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश में नववर्ष के आगमन के साथ ही एक बार फिर प्रदेश में बर्फबारी व बारिश का दौर शुरू होगा.प्रदेश में 4 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है.जिसके कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी मध्यवर्ती और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है.वही मौसम विज्ञान केंद्र ने मैदानी क्षेत्र के लिए कोहरे व कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।
4 से 6 जनवरी तक पश्चिमी  विक्षोभ का असर 
3 जनवरी तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों  में हल्की बर्फबारी व बारिश होने की संभावना है।4 जनवरी से प्रदेश में प्रवेश कर रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा।4 से 6 जनवरी तक पस्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में बना रहेगा।राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिली रही व हल्की बादलों की लुक्का छिप्पी भी जारी रही।वहीं प्रदेश भर में भी मौसम शुष्क बना रहा।
चार जिलों मे शीत लहर का प्रकोप 
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि गत 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गई है। आगामी 4 जनवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर पूरे प्रदेश भर में देखने को मिलेगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी वही मध्यवर्ती और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी। उन्होंने कहा कि 4 से 6 जनवरी तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। उन्होंने कहा कि आगामी 24 घंटे के दौरान ऊना, चंबा ,सुंदरनगर, मंडी में सुबह के समय शीत लहर का प्रकोप बना रहेगा इसके लिए मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।आगामी दो दिन तक  विभाग ने कुछ मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के अलर्ट भी  जारी किया है।
ताबो में दर्ज किया सबसे कम न्यूनतम तापमान -17.3 
प्रदेश में तापमान सामान्य बने हुए हैं सबसे कम न्यूनतम तापमान -17.3 ताबो में दर्ज किया गया वहीं सुंदरनगर में सबसे अधिक 21.6डिग्री तापनान दर्ज किया गया।शिमला में न्यूनतम तापमान 6.4 वहीं अधिकतम 15.7डिग्री दर्ज किया गया।पश्चिमी विक्षोभ के समय अधिकतम तापमानों में उछाल आएगा वहीं अधिकतम तापमानों में गिरावट दर्ज की जाएगी।5व 6जनवरी ऊंचाई वाले अधिकतम क्षेत्रों में बर्फबारी व मध्यवर्ती तथा मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.