/ Sep 03, 2026

सोशल मीडिया कर रहे टॉप, ऑफिस के कार्यों में हो रहे फ्लॉप, एचएएस अधिकारी को नोटिस

मंडी, धर्मवीर (TSN)- सोशल मीडिया के जरिये हमेशा सुर्खियों में रहने वाली एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा अपनी डयूटी निभाने में फिसड्डी साबित हुई हैं। जिस कारण उन्हें एसडीएम धर्मपुर ने नोटिस जारी किया है और यह पूछा है कि प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्यों में देरी क्यों की जा रही है।
बता दें कि तहसीलदार संधोल के पद पर कार्यरत एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह लोगों को सोशल मीडिया पर परीक्षाओं की तैयारियों से संबंधित जानकारी भी देती हैं और अपने व्यूज या फॉलोअर बढ़ जाने पर उसकी खुशी को भी सांझा करती हैं। साथ ही ओशिन महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी करती हैं और सामाजिक कुरितियों के प्रति लोगों को सचेत करने में भी अपना योगदान देती हैं। लेकिन ओशिन शर्मा सोशल मीडिया पर इतनी ज्यादा एक्टिव हो गई कि वे अपने प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्यों पर ध्यान नहीं दे रही हैं। जब उन्होंने तसहीलदार संधोल के पद पर अपनी सेवाएं शुरू की थी तो शुरूआती दिनों में दिन रात कार्य करके इलाके के लोगों में अपनी ऐसी छवि बना दी थी कि उनके क्षेत्र में एक दबंग और दमदार महिला अधिकारी का आगमन हुआ है। लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे ओशिन शर्मा इन कार्यों से दूर और सोशल मीडिया के करीब आती हुई नजर आई। यही कारण रहा कि जब डीसी मंडी ने उनके कार्यों की समीक्षा की तो वह संतोषजनक नहीं पाए गए और उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
ओशिन शर्मा के साथ अन्य अधिकारियों को भी हुए हैं नोटिस जारी:
यहां यह स्पष्ट करना भी जरूरी है कि यह नोटिस केवल ओशिन शर्मा को ही जारी नहीं हुआ है बल्कि धर्मपुर उपमंडल के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी ऐसे नोटिस जारी हुए हैं जिन्होंने अपने कार्यों में देरी की है या लापरवाही बरती है। बीते दिनों डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने धर्मपुर उपमंडल का दौरा करके यहां राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की थी जिसमें बहुत से अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों में लापरवाही पाई थी। इस संदर्भ में उन्होंने एसडीएम धर्मपुर को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उसी के तहत एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने डीसी के निर्देशों पर यह नोटिस जारी किए हैं। इनमें तहसीलदार संधोल के पद पर कार्यरत एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा का नाम भी शामिल है।
ओशिन शर्मा के कार्यों से भी डीसी मंडी नाखुश नजर आए और इनके कार्यों में बहुत सी त्रुटियां पाई गई जिसके आधार पर ही यह नोटिस जारी हुआ है और अधिकारी से जबाव तलबी की गई है। एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि डीसी मंडी के दौरे के दौरान जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों में कमी पाई गई थी उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर डीसी मंडी पूरी संजीदगी से कार्य कर रहे हैं और इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ की तर्ज पर हिमाचल में बसेगा ‘हिम चंडीगढ़’, 9 किमी रिवरफ्रंट से बदलेगी तस्वीर

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में बढ़ते शहरीकरण और आबादी के दबाव को देखते हुए सरकार अब चंडीगढ़ की तर्ज पर एक नया नियोजित शहर विकसित करने की तैयारी में है।इस प्रस्तावित शहर को ‘हिम चंडीगढ़’ नाम दिया गया है। नगर एवं ग्राम नियोजन (TCP) मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश की भविष्य की शहरी जरूरतों...

हिमाचल में लॉटरी पर सियासी संग्राम, जयराम ठाकुर बोले- नई पीढ़ी को बर्बाद करेगा सरकार का फैसला

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लॉटरी शुरू करने के सरकार के फैसले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लॉटरी के फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग...

मंडी में बनेगी उत्तरी भारत की पहली ओवरहेड एलिवेटेड रोटरी, बिना रुके दौड़ेंगे वाहन

मंडी/धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई की ओर से कई ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है,जो आने वाले समय में प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई दिशा देंगे।मंडी के बिंद्रावणी में बन रही ओवरहेड एलिवेटेड रोटरी भी इन्हीं महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। दावा किया जा रहा है कि यह...

एक से श्रेष्ठ’ के 650 केंद्रों ने बदली 12 हजार बच्चों की तस्वीर: राज्यपाल और अनुराग ठाकुर ने मनाया पांच वर्ष का सफर

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को ऊना स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र में ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश में संचालित 650 शिक्षा केंद्रों की उपलब्धि और इनके माध्यम से हजारों जरूरतमंद बच्चों...

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.