लुधियाना वेस्ट से कांग्रेस उम्मीदवार आशू के प्रचार में प्रदेश नेतृत्व नदारद, पार्टी में गुटबाजी खुलकर आई सामने

लुधियाना |  पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान एक बार फिर चुनावी मैदान में सतह पर आ गई है। लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू के प्रचार अभियान में पार्टी के शीर्ष नेता अब तक दूरी बनाए हुए हैं। आशू के प्रचार के लिए शहर में लगाए गए होर्डिंग्स में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय तलवार की गैरमौजूदगी इस टकराव की स्पष्ट तस्वीर पेश करती है।

सूत्रों के अनुसार, भले ही पार्टी ने आशू को टिकट दिया हो और वे सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार में लगे हों, लेकिन प्रदेश नेतृत्व अब तक उनकी मुहिम में शामिल नहीं हुआ है। यहां तक कि अब तक कोई साझा मंच भी देखने को नहीं मिला जहां यह नेता एक साथ नजर आए हों। हालांकि, टिकट की घोषणा के बाद वड़िंग और तलवार ने आशू के निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई देने की कोशिश की थी, लेकिन आशू की अनुपस्थिति के कारण यह मुलाकात संभव नहीं हो सकी।

इस घटनाक्रम को लगभग एक महीना बीत चुका है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव अभी तक कम नहीं हुआ है। पार्टी हाईकमान भी इस गुटबाजी को सुलझाने में असफल रहा है। माना जा रहा है कि इस अंदरूनी कलह का असर 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों तक देखने को मिल सकता है।

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अब दो स्पष्ट गुटों में बंटी हुई नजर आ रही है—एक पक्ष की अगुवाई अमरिंदर राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा कर रहे हैं, जबकि दूसरा गुट पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में सक्रिय है। लुधियाना वेस्ट की चुनावी स्थिति इस बात का संकेत दे रही है कि कांग्रेस को पहले अपने घर को व्यवस्थित करना होगा, तभी वह सशक्त विपक्ष या सत्ता में वापसी का दावा कर सकेगी।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिसार में सियासी बवाल: दुष्यंत चौटाला ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

हिसार-:हिसार में एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है, जहां हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी गाड़ी को रोककर न केवल धमकाने की कोशिश की गई, बल्कि यह उनकी जान लेने की साजिश भी हो सकती है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को...

लुधियाना: मैश प्रोलाइफ़ हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी सेवाएं और मजबूत, डॉ. इरा चौधरी की नियुक्ति

लुधियाना,17 अप्रैल-:लुधियाना के मैश प्रोलाइफ़ हॉस्पिटल ने अपनी हेल्थकेयर सेवाओं को और बेहतर बनाते हुए न्यूरोलॉजी विभाग में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अस्पताल ने अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. इरा चौधरी को कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त किया है, जिससे मरीजों को अब उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सकेगी। डॉ. इरा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.