CM सुक्खू के निर्देश पर श्रीनगर से 39 हिमाचली छात्र सुरक्षित वापसी की राह पर

Shimla,Sanju(TSN)-जम्मू-कश्मीर में शिक्षा प्राप्त कर रहे हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षित घर वापसी के लिए ठोस कदम उठाए हैं।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर श्रीनगर में रह रहे 39 हिमाचली छात्रों को आज सुबह 11 बजे बस के माध्यम से जम्मू के लिए रवाना किया गया।

यह विशेष बस जम्मू-कश्मीर राज्य परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी और इसके शाम 5 बजे तक जम्मू पहुंचने की संभावना थी।हालांकि,बनिहाल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम के कारण देरी हुई और अब छात्रों के देर रात जम्मू पहुंचने की उम्मीद है।

छात्रों लाने के लिए HRTC बस जम्मू रवाना

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि छात्रों को हिमाचल लाने के लिए एचआरटीसी की एक बस जम्मू रवाना कर दी गई है, जो उन्हें कांगड़ा जिले के जसूर तक लेकर आएगी। छात्रों को कल सुबह जसूर पहुंचाया जाएगा।

सभी छात्रों की यात्रा पूर्णतः निःशुल्क

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी छात्रों की यात्रा पूर्णतः निःशुल्क हो और उन्हें जम्मू में सुरक्षित ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाए।जसूर पहुंचने के उपरांत छात्रों को उनके गृह जिलों तक पहुंचाने के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।राज्य सरकार का यह त्वरित निर्णय संकट की घड़ी में छात्रों और उनके परिवारों के लिए राहत का संदेश लेकर आया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई।सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का बहाव अचानक कई...

एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली शिवानी का अंबाला मंडल में हुआ भव्य सम्मान

अंबाला-:अंबाला मंडल की होनहार मुक्केबाज़ एवं भारतीय रेल की CCTC खिलाड़ी शिवानी ने एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश,भारतीय रेल और अंबाला मंडल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने के...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि जैसी घटनाओं की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

शिमला,संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 30 और 31...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि में उल्लेखनीय इजाफा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.