पंजाब में 26और हरियाणा में 17 प्रतिशत कम जली पराली…अगले 3 साल में जीरो बर्निंग का है लक्ष्य

करनाल,26 अक्टूबर –पराली में आ.ग आज के समय की एक बहुत बड़ी समस्या है जिसे खत्म करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहे हैं । सरकार के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिक और किसान भी इस और कदम बढ़ा रहे हैं। पराली प्रबंधन को लेकर आज करनाल के केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा ,पंजाब व अन्य राज्यों के किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्घाटन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ हिमांशु पाठक ने किया। इससे पूर्व उन्होंने पराली प्रबंधन को लेकर एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में किसानों को परली प्रबंधन के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।
करनाल के केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में हुई कार्यशाला,
 मीडिया से बातचीत में महानिदेशक डॉ हिमांशु पाठक ने कहा कि आज हमारे पास पराली प्रबंधन की नवीनतम तकनीक उपलब्ध हैं जिससे हम पराली को जीरो बर्निंग तक पहुंचा सकते हैं। हमने इसके लिए कोई विकल्प नहीं छोड़ा है। इन तकनीकों को हम किस तरह से किसानों तक पहुंचा सकते हैं इस पर जोर देने की आवश्यकता है। डॉ पाठक ने कहा कि -तीन चार साल से हम देख रहे हैं कि बर्निंग की घटनाएं धीरे-धीरे कम हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पंजाब में प्रणाली जलाने की घटनाओं में 26% और हरियाणा में 16 से 17% की कमी आई है। उन्होंने कहा कि बर्निंग की घटनाएं बंद होने से इसका फायदा न केवल किसानों को मिलेगा बल्कि वातावरण , हवा, पानी और मिट्टी को भी मिलेगा। महानिदेशक ने कहा कि जमीन में कार्बन की कमी होती जा रही है, इसके लिए हमें संरक्षित खेती को अपनाना होगा। आज जलवायु परिवर्तन एक बहुत बड़ी समस्या है जिसमें पराली के जलने से और वृद्धि होती है। किसानों को हवा में मिल रहे इस कार्बन को बचाकर मिट्टी में मिलना होगा जिससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी।
पराली से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति में होगी वृद्धि,
 एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जीरो बर्निंग के लक्ष्य को हासिल करने में थोड़ा समय लग सकता है। हमारा लक्ष्य अगले दो-तीन साल में इसे जीरो पर लाने का है। इस कार्य में केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारों और किसानों का भी सहयोग हमें लगातार मिल रहा है।डॉ हिमांशु पाठक ने कहा कि पराली जलाने से उसमें शामिल पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन कार्बन और फास्फोरस जैसे तत्व समाप्त हो जाते हैं, इसलिए हमें पराली को या तो खेत में ही मिला देना चाहिए अन्यथा उसे अन्य कार्यों के लिए बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि मिट्टी कोई निर्जीव पदार्थ नहीं है एक जीवंत वस्तु है। इसमें लाखों की संख्या में जीवाणु है जो पदार्थ को नाइट्रोजन में बदलकर पौधे को विकसित करने में सहयोग करते हैं, इसलिए हमें मिट्टी के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए पराली को खेत में ही मिलाना चाहिए।
वहीं कार्यशाला में आए किसानों ने कहा कि पराली प्रबंधन करके हम इस समस्या से निजात पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पराली  प्रबंधन दो तरीके से किया जा सकता है, एक खेत में मिलाकर दूसरा इसे बाहर बेचकर। किसानों ने कहा कि वे पिछले कई सालों से अपनी पराली का प्रबंधन करते आ रहे हैं जिससे न केवल उनकी मिट्टी की उपजाऊ शक्ति में वृद्धि हो रही है बल्कि उत्पादन भी बढ़ा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.