हिमाचल में राजस्व मामलों की अटकी फाइलों को मिलेगी रफ्तार, रिटायर्ड अधिकारियों की होगी दोबारा नियुक्ति

Shimla, 8 January-:हिमाचल प्रदेश में वर्षों से लंबित चले आ रहे राजस्व मामलों के समाधान के लिए राज्य सरकार ने एक अहम और व्यावहारिक कदम उठाया है। आम जनता को बार-बार तहसीलों और राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाने के उद्देश्य से सरकार ने रिटायर्ड तहसीदारों और अन्य अनुभवी राजस्व कर्मचारियों को दोबारा सेवाओं में लेने का फैसला किया है। सरकार का मानना है कि इन अधिकारियों के अनुभव का लाभ उठाकर भूमि विवाद, इंतकाल, जमाबंदी सुधार और अन्य राजस्व मामलों का तेजी से निपटारा किया जा सकेगा।
दरअसल, हाल ही में उपायुक्त शिमला सहित अन्य जिलों में हुई समीक्षा बैठकों के दौरान यह सामने आया कि बड़ी संख्या में राजस्व मामले वर्षों से लंबित हैं। इन मामलों में निर्णय न होने के कारण आम लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने यह वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे न केवल लंबित मामलों का समाधान होगा बल्कि वर्तमान में कार्यरत अधिकारियों पर बढ़ता कार्यभार भी कम किया जा सकेगा।इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों के तहत अब डीसी अपने-अपने जिलों में रिटायर्ड तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारियों की पुनर्नियुक्ति कर सकेंगे। सरकार ने इसके लिए नियम और शर्तें भी तय की हैं ताकि पारदर्शिता बनी रहे और काम सुचारू रूप से आगे बढ़े।
पारिश्रमिक की बात करें तो सरकार ने अलग-अलग पदों के लिए मासिक मानदेय निर्धारित किया है। पुनर्नियुक्त तहसीलदार को 70 हजार रुपये, नायब तहसीलदार को 60 हजार रुपये, कानूनगो को 50 हजार रुपये और पटवारी को 40 हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले से राजस्व प्रशासन मजबूत होगा और आम जनता को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गांव टूसे में धार्मिक कार्यक्रम, डॉ. डीपी खोसला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

रायकोट | रायकोट विधानसभा क्षेत्र के सुधार सर्कल के गांव टूसे में रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरदार परमजीत सिंह टूसे की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम के बाद सुधार सर्कल भाजपा की बैठक भी आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सर्कल अध्यक्ष मनोज गोयल और उपाध्यक्ष बालकिशन गर्ग ने की। बैठक...

करनाल पहुंचे बाबा रामदेव: बोले—वन नेशन, वन एजुकेशन और वन इलेक्शन जरूरी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को शिक्षा व्यवस्था, भारतीय संस्कृति, चुनाव प्रणाली और देश में चल रहे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। गुरुकुल में नए भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, भाषा और वैचारिक गुलामी से बाहर निकालने...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘खटाखट’ नहीं, खटारा मॉडल देकर चले गए

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के एक निजी होटल में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, नगरोटा के पूर्व विधायक अरूण मेहरा सहित भाजपा...

वंदे मातरम् के सम्मान पर अडिग भाजपा, जयराम बोले- जरूरत पड़ी, तो हाईकोर्ट जाएंगे

शिमला,संजू-:राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सियासी टकराव के बीच भाजपा विधायक दल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कांग्रेस के खिलाफ जवाबी धरना दिया।नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने में...

त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

अंबाला-त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर अब...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.