/ Nov 05, 2026

फिना सिंह परियोजना में नियमों से खिलवाड़ कर रही सुक्खू सरकार -जयराम ठाकुर

Shimla,22 June-पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर केंद्र की वित्तपोषित ‘फिना सिंह सिंचाई परियोजना’ में गम्भीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।

जय राम ठाकुर ने बताया कि परियोजना के लिए अनुमानित लागत ₹297 करोड़ थी,जबकि न्यूनतम बोली ₹304 करोड़ से अधिक आई है।इससे साफ है कि सरकार कुछ ‘चहेती कंपनियों’ को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर की शर्तों से छेड़छाड़ कर रही है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिन कंपनियों को यह ठेका सौंपा जा रहा है,उनके पास डैम निर्माण का कोई अनुभव नहीं है।उन्होंने सरकार पर यह भी तंज कसा कि यह वही सरकार है जिसने पहले फिनाइल बेचने वाली कंपनी से नर्सों की भर्ती करवाई थी, जिस पर अदालत ने भी सवाल उठाए थे।

जय राम ठाकुर का दावा है कि अगर ज्वाइंट वेंचर की अनुमति दी जाती तो बिडिंग रेट 25–30% तक कम हो सकता था,जिससे सरकार को ₹75–90 करोड़ की बचत होती।उन्होंने कहा कि नेशनल हाइवे अथॉरिटी और बीआरओ जैसे केंद्रीय संस्थानों में भी 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं में ज्वाइंट वेंचर की अनुमति होती है,तो जल शक्ति विभाग ने इस परियोजना में इससे इनकार क्यों किया?

पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग की कि:

टेंडर प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए
टेंडर शर्तों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक बनाया जाए
टेंडर फिर से आमंत्रित किया जाए
शर्तों में बदलाव किसके कहने पर किया गया, इसकी जांच हो
जय राम ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना केंद्र की “त्वरित सिंचाई लाभान्वित कार्यक्रम (AIBP)” के तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से जुड़ी है, जिसमें 90% धनराशि केंद्र से मिलती है। इस परियोजना से सुल्याली क्षेत्र की 4025 हेक्टेयर ज़मीन सिंचित होगी और 60 गांवों को लाभ मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि परियोजना की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की धांधली पर रोक लगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

14 साल से विधायक, 4 साल से मंत्री, फिर भी सड़क के लिए तरसे ग्रामीण…लोगों ने खुद जुटाया पैसा

शिमला/संजू-:ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के सरकारी दावों के बीच डूबलु पंचायत से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है,जो व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।क्षेत्र के लोगों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए वर्षों तक इंतजार करना पड़ा। हालात ऐसे बने कि सरकारी मदद की उम्मीद छोड़कर...

एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बिलासपुर में किया सम्मानित,

ऊना,राकेश-ऊना जिले के लिए गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं और जनहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।बिलासपुर में...

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमका लाहौल का सीबकथॉर्न, एक लीटर जूस के दाम 2 हजार रुपये तक पहुंचे

मनमिंदर अरोड़ा | कुल्लू-:जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का पारंपरिक उत्पाद सीबकथॉर्न अब देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। छरमा जूस के नाम से मशहूर इस उत्पाद की बढ़ती लोकप्रियता का असर अब इसकी कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले साल तक जिस सीबकथॉर्न जूस की एक...

हिमकेयर योजना का बदलेगा स्वरूप, अब 5 की जगह 10 लाख रुपये तक मिलेगा स्वास्थ्य बीमा कवर: नरेश चौहान

शिमला-संजू-:हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार प्रदेश की महत्वाकांक्षी हिमकेयर योजना में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। अब इस योजना के तहत पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये के बजाय 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।सरकार हिमकेयर योजना को नए सिरे से इंश्योरेंस मॉडल पर...

शिमला में खड़ी चढ़ाई से मिलेगी राहत,30 नवंबर तक शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली और लिफ्ट की सुविधा

शिमला-:राजधानी शिमला में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जल्द ही खड़ी चढ़ाई से राहत मिलने वाली है।लक्कड़ बाजार से रिज मैदान तक पहुंचने के लिए अब लोगों को पैदल चढ़ाई चढ़ने की मजबूरी नहीं रहेगी।नगर निगम की ओर से इस मार्ग पर फ्यूनिकुलर ट्रॉली और लिफ्ट की सुविधा विकसित की जा रही है।करीब 15.50 करोड़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.