/ Oct 15, 2026

दिल्ली में 12 साल बाद सीजन का सबसे सर्द दिन रहा रविवार, जानें क्या है मौसम का हाल

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में बर्फीली हवाओं का दौर जारी है। बता दें कि 12 साल बाद 10 दिसंबर यानि रविवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। सूत्रों के मुताबिक दिन के समय तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम है। गौरतलब है कि इससे पहले 10 दिसंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान साल 2011 में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारे के लुढ़कने के आसार जताए जा रहे  हैं। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में भी इसका असर दिख सकता है। 20 दिसंबर के बाद से दिन में ठंड ज्यादा बढ़ सकती है। राजधानी का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

दिल्ली में 8 से 18 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर से ठंडी हवा चली। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है। जिसके चलते छोटे बच्चे, बुजुर्ग, दिल और सांस के मरीजों को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है। अस्पतालों में आने वाले मरीजों की संख्या भी 20 फीसदी तक बढ़ी। ऐसे में संभावना है कि वायरल, खांसी जुखाम, बुखार, सिर में दर्द, हड्डयों में दर्द सहित अन्य की आशंका बढ़ सकती है। इसलिए आपको ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.