कुरुक्षेत्र में सुशील गुप्ता ने सरकार को घेरा, शिक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर साधा निशाना

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र और हरियाणा सरकार पर विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है,युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे और भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच चुका है।उन्होंने कहा कि सरकार जनता के मूलभूत मुद्दों से ध्यान हटाकर केवल प्रचार-प्रसार में लगी हुई है।

सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के लाखों विद्यार्थी बेहतर शिक्षा और रोजगार की उम्मीद लगाए बैठे हैं,लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के बजाय उन्हें अनदेखा कर रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूलों की स्थिति चिंताजनक है,युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लगातार घट रहे हैं और बेरोजगारी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है।उनके अनुसार सरकार की नीतियों का सबसे अधिक असर प्रदेश के युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ रहा है।

पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार,अपराध और नशे के मामलों पर भी चिंता व्यक्त की।उन्होंने कहा कि जनता महंगाई,भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की समस्याओं से परेशान है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र में पारदर्शिता की कमी के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर बोलते हुए सुशील गुप्ता ने कहा कि करोड़ों लोगों ने अपनी आस्था के साथ मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग दिया था। यदि चंदे के उपयोग में किसी प्रकार की गड़बड़ी या वित्तीय अनियमितता हुई है तो पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रह सके।उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री के नाम हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।इसके तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोगों से संपर्क किया जाएगा और सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ के माध्यम से भी लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।उनका कहना था कि इस अभियान का उद्देश्य श्रद्धालुओं की भावनाओं को सम्मान दिलाना और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराना है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए सुशील गुप्ता ने केंद्र सरकार के रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रखने वाले लोगों के साथ सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार है और सरकार को विरोध की आवाज को दबाने के बजाय संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सोनम वांगचुक और उनके समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ खड़ी है।

बिहार में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए और पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से संपन्न होनी चाहिए ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर जनता का विश्वास बना रहे।पत्रकार वार्ता के अंत में सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा के सभी 23 जिलों में अपने संगठन को और मजबूत करेगी।उन्होंने कहा कि पार्टी शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार, भ्रष्टाचार,किसानों,युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी तथा जनहित के सवालों पर संघर्ष जारी रखेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दिव्यांग नाबालिग भाइयों से मारपीट मामले में FIR न होने पर प्रदर्शन, मंडी में गरजे लोग

मंडी/धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में दो दिव्यांग नाबालिग भाइयों के साथ कथित मारपीट और उन्हें रातभर बंधक बनाए रखने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है।पुलिस में शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज न होने से नाराज लोगों ने सोमवार को मंडी शहर में रैली निकालकर विरोध जताया।प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन...

डीपीएस दगशाई में रैगिंग के आरोपों से हड़कंप, पांच वरिष्ठ छात्रों पर एफआईआर

धर्मपुर (सोलन), भूपेंद्र-:सोलन जिले के धर्मपुर क्षेत्र स्थित डीपीएस दगशाई में जूनियर छात्रों के साथ कथित रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर धर्मपुर पुलिस थाना में पांच वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिछले करीब चार महीनों से कुछ जूनियर...

दिशा बैठक में कंगना के व्यवहार पर सीएम मीडिया सलाहकार का निशाना, बोले- भाषा और रवैया दोनों गलत

शिमला/ संजू -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने सांसद कंगना रनौत के अधिकारियों के प्रति व्यवहार पर निशाना साधा है।नरेश चौहान ने कहा कि दिशा बैठक में कंगना ने आपा खोया और जिस भाषा का प्रयोग किया वो गलत है। सांसद को मर्यादा में रहना चाहिए था। हमने पहले भी...

अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की स्मृति में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में रक्तदान शिविर आयोजित

मोहाली | अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की स्मृति में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य उनके साहस, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज...

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला और डॉ.राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय,टांडा में बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। दोनों संस्थानों में वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम शुरू करने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.