राजनीति से सन्यास लेकर संत रामपाल की शरण में पहुंचे कौल सिंह ठाकुर

मंडी/धर्मवीर-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर राजनीति से सन्यास लेकर संत रामपाल की शरण में चले गए हैं। संत रामपाल के आफिशियल फेसबुक अकाउंट पर कौल सिंह ठाकुर के उनसे मिलने और वार्तालाप का पूरा वीडियो शेयर किया गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कौल सिंह ठाकुर अपनी धर्मपत्नी और अन्य रिश्तेदारों के साथ संत रामपाल की शरण में पहुंचे थे।यहां उन्होंने संत रामपाल की चप्पलों के आगे नतमस्तक होकर माथा टेका और संत रामपाल के चरणों मंे भी दंडवत प्रणाम किया।उन्होंने संत रामपाल को बताया कि वे हिमाचल में 8 बार एमएलए, 4 बार मंत्री,1 बार विधानसभा अध्यक्ष और 2 बार पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं और अब राजनीति से सन्यास लेकर उनकी शरण में आ गए हैं।उन्होंने हरियाणा के दिग्गज नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अपनी नजदीकियों का जिक्र भी किया। साथ ही उन्होंने संत रामपाल को हर वर्ष दो महीने,मई और जून में हिमाचल का प्रवास करने का निमंत्रण भी दिया।कौल सिंह ने संत रामपाल को हिमाचली टोपी पहनाई जबकि उनकी धर्मपत्नी ने हिमाचल के आग्रेनिक फल भेंट किए।कौल सिंह ठाकुर ने अपनी पत्नी को ठीक करने की गुहार भी संत रामपाल से लगाई।

संत रामपाल ने कौल सिंह को दीक्षा लेने की दी सलाह

संत रामपाल ने कौल सिंह ठाकुर को दीक्षा लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस जन्म में जो करना था वो कर लिया अब अगले जन्म की तैयारी करो और भक्ति में डूब जाओ।संत रामपाल ने उन्हें मंत्र देने की बात भी कही जिसमें शक्ति होती है। यही नहीं संत रामपाल ने उदाहरण देते हुए बताया कि अध्यात्म रूपी बैटरी को चार्ज करने के लिए जो ऑरिजिनल चार्जर चाहिए होता है वह पूरे विश्व में सिर्फ उनके पास ही है।उन्होंने अपने अनुयायियों को कौल सिंह ठाकुर की खूब आव-भगत करने के निर्देश भी दिए।

देवी-देवताओं के खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं संत रामपाल

बता दें कि संत रामपाल का हमेशा ही विवादों के साथ नाता रहा है।कुछ समय पहले उन्होंने देवी-देवताओं को लेकर टिप्पणी की थी और संत कबीर को ही सर्वोच्च बताया था। उन्होंने बाकी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना को व्यर्थ बताया था। हिमाचवल के हिंदू संगठनों ने इसका खूब विरोध भी किया था।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दिल्ली कूच से पहले किसान नेताओं पर कार्रवाई, शंभू टोल पर प्रदर्शन खत्म

अम्बाला-:दिल्ली में प्रस्तावित किसान प्रदर्शन से पहले हरियाणा और पंजाब में पुलिस सतर्क नजर आई। किसान नेता को हिरासत में लिए जाने के विरोध में किसानों ने शंभू टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए टोल संचालन प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर मार्ग को खाली कराया...

अंबाला में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से उमस से राहत, जलभराव की आशंका भी बढ़ी

अंबाला-:अंबाला में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए रहे और कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई।बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृत हिमाचली युवक के मामले को केंद्र से उठाएगी राज्य सरकार

शिमला-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से सोमवार को हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र निवासी राजेश शर्मा ने मुलाकात कर अपने पुत्र आदित्य शर्मा की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में हुई असामयिक मृत्यु के मामले में न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि घटना के बाद अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई ठोस...

कुरुक्षेत्र में सुशील गुप्ता ने सरकार को घेरा, शिक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर साधा निशाना

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र और हरियाणा सरकार पर विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है,युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे और...

राजनीति से सन्यास लेकर संत रामपाल की शरण में पहुंचे कौल सिंह ठाकुर

मंडी/धर्मवीर-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर राजनीति से सन्यास लेकर संत रामपाल की शरण में चले गए हैं। संत रामपाल के आफिशियल फेसबुक अकाउंट पर कौल सिंह ठाकुर के उनसे मिलने और वार्तालाप का पूरा वीडियो शेयर किया गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.