Shimla,12 May (TSN)-प्रदेश में किसानों के बिजली बिलों में अचानक हुई भारी वृद्धि को लेकर विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, वही अब किसानों से सिंचाई के लिए उपयोग की जाने वाली बिजली के मनमाने दाम वसूल रही है।
ठाकुर ने कहा कि “कई क्षेत्रों से किसानों ने बिजली बिलों में पाँच से छह गुना बढ़ोतरी की शिकायतें भेजी हैं।ऊना ज़िले के एक किसान को पिछले महीने 605 यूनिट उपयोग पर 669 रुपये का बिल आया, जबकि इस बार 591 यूनिट पर 3445 रुपये का बिल थमा दिया गया है।ये बढ़ोतरी पूरी तरह से अव्यवहारिक और अन्यायपूर्ण है।”उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार आम जनता पर शुल्कों और टैक्सों का बोझ डाल रही है। “कभी बस किराया बढ़ाया जाता है, कभी स्वास्थ्य योजनाएं बंद की जाती हैं और अब किसानों की कमर बिजली के बिल से तोड़ी जा रही है। यह सरकार अब ‘सेवा’ नहीं, ‘वसूली’ में लगी है.उन्होंने सरकार से अपील की कि “इस फैसले पर पुनर्विचार कर किसानों को राहत दी जाए। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर अगर जनता की जेब काटी जा रही है, तो यह जनविरोधी निर्णय है।”
