/ Oct 29, 2026

शिक्षा मंत्री बोले ,दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है।उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत दुर्ग रहा है,लेकिन पंचायतीराज चुनावों में पार्टी को उम्मीद के अनुरूप परिणाम नहीं मिले।ऐसे में इन नतीजों की गंभीरता से समीक्षा और आत्ममंथन करने की आवश्यकता है।शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिमला जिले में कांग्रेस की मजबूत लीडरशिप रही है।खासतौर पर जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से सभी जिला परिषद सदस्य जीतकर आए हैं,लेकिन जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी को अपेक्षा और आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिले। इसी कारण कांग्रेस जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद हासिल नहीं कर पाई।उन्होंने कहा कि पार्टी को यह स्वीकार करना होगा कि आखिर किन क्षेत्रों में कमी रही और किन कारणों से अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सके। इस पूरे मामले पर गंभीरता से मंथन किया जाएगा और पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

रोहित ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से भी चर्चा की जाएगी।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर भी लगभग एक वर्ष का समय शेष है और ऐसे में पार्टी हित में मजबूती के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिला परिषद चुनाव के परिणामों को कांग्रेस स्वीकार करती है और अब यह देखना जरूरी है कि पार्टी से कहां कमी रह गई।उन्होंने कहा कि कमियों को दूर कर संगठन को मजबूत किया जाएगा, ताकि आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

दिल्ली दौरे को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि उनका शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यक्रम पहले से निर्धारित था,जिसके चलते वह दिल्ली गए थे।उन्होंने कहा कि दिल्ली जाने के दौरान पार्टी नेतृत्व से मुलाकात होना भी स्वाभाविक है।उन्होंने बताया कि दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात हुई और इस दौरान हिमाचल प्रदेश में सरकार और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।उन्होंने कहा कि अन्य मंत्री भी दिल्ली में मौजूद थे और कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकाल को लेकर भी चर्चा हुई।रोहित ठाकुर ने कहा कि पार्टी से जुड़ी कुछ बातें आंतरिक होती हैं और उन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।वहीं हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक के अचानक स्थगित होने को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किसी भी तरह के मनमुटाव से इनकार किया।उन्होंने कहा कि सभी मंत्री कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेने के लिए ही शिमला पहुंचे थे।उन्होंने कहा कि बैठक को बाद में स्थगित कर दिया गया,लेकिन बैठक क्यों स्थगित की गई,इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।उन्होंने स्पष्ट किया कि कैबिनेट बैठक के स्थगित होने को लेकर किसी तरह के मतभेद या मनमुटाव की बात सही नहीं है।

वही साक्षरता दर में देश भर दूसरे नम्बर पर आने को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों वाले पहाड़ी प्रदेश का पांच प्रतिशत से 99.5 प्रतिशत तक का सफर शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक किए गए प्रयासों का परिणाम है।रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की इस सफलता की मजबूत नींव प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार ने रखी थी। इसके बाद विभिन्न सरकारों ने भी शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार निवेश किया। निरंतर निवेश और शिक्षा के प्रति राजनीतिक प्रतिबद्धता ने हिमाचल को देश के अग्रणी राज्यों की कतार में पहुंचाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि केवल इस सरकार की नहीं बल्कि पूर्व की सरकारों के प्रयासों का भी परिणाम है और इसके लिए शिक्षक भी बधाई के पात्र हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री पद की चर्चा पर विक्रमादित्य सिंह का मुस्कुराता जवाब, बोले- सफर लंबा है, उतार-चढ़ाव भी आएंगे

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की सियासत में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखने वाले बयानों के बीच अब उनकी प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई है।शिमला में जब उनसे रजनीश किमटा के बयान को लेकर सवाल किया गया,तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ये किमटा के मन के भाव...

करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

शिमला,संजू :हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश सरकार की ओर से करवा चौथ के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने से सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी।अब...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

राहुल चावला,धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को...

एम्स बिलासपुर पहुंचकर जाना घायल विवेक का हाल, एक लाख रुपये की तत्काल सहायता दी

ऊना,राकेश-:कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवार को सहारा देने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन विवेक कुमार से मुलाकात की।ऊना से चंडीगढ़ जाते समय वह विशेष रूप से अस्पताल पहुंचे और हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर गांव के निवासी विवेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने चिकित्सकों से...

पोंग झील में पर्यटन विकास के साथ जैव विविधता संरक्षण पर फोकस,क्रूज और हाउसबोट की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी

धर्मशाला-:कांगड़ा जिले की पोंग झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई पहल की गई है। इस दिशा में पोंग बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसाइटी और पर्यटन विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटी सोसाइटी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.