जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजे पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने साधा निशाना

शिमला-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव को ‘नॉर्मल रूटीन’ बताए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यह सामान्य प्रक्रिया थी तो सरकार ने पंचायती राज चुनावों को लेकर बार-बार ऐसे कदम क्यों उठाए, जिन पर न्यायालय में सरकार को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।

शिमला से जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनावों के दौरान सरकार पर नियम-कानून और संवैधानिक मर्यादाओं की अनदेखी के आरोप लगते रहे।उन्होंने कहा कि सरकार ने आपदा की परिस्थितियों का हवाला देकर चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास किया और कई ऐसे फैसले लिए,जिनको लेकर न्यायालय में भी सवाल उठे।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों और जनप्रतिनिधियों पर मुकदमे दर्ज करवाए तथा अधिकारियों के माध्यम से जिला पंचायत सदस्यों पर दबाव बनाने का प्रयास किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव वास्तव में ‘नॉर्मल रूटीन’ था तो सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इसके लिए इतनी कवायद और विवाद की स्थिति क्यों पैदा हुई।नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री की उस पूर्व टिप्पणी पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों की राजनीतिक भूमिका को ‘एक दिन की वैल्यू’ से जोड़कर टिप्पणी की थी।जयराम ठाकुर ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और उनके जनादेश को कमतर आंकना लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है।उन्होंने मुख्यमंत्री से हार को स्वीकार करने और वास्तविकता को प्रदेश की जनता के सामने रखने की मांग की।

कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर भी उठाए सवाल

जयराम ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस के भीतर चल रही कथित गुटबाजी को लेकर भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले से प्रस्तावित कैबिनेट बैठक का टलना और जन संवाद कार्यक्रम का नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता लगातार दिल्ली का रुख कर रहे हैं और पार्टी के भीतर सत्ता के विभिन्न गुटों के बीच खींचतान चल रही है।उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस संगठन में इस समय क्या चल रहा है और कौन सा गुट किस पर भारी पड़ रहा है,यह प्रदेश की जनता को बताया जाना चाहिए।

‘सुख’ के नाम पर ‘सुक्खू-शुल्क’ की सरकार चलाने का आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की आर्थिक एवं प्रशासनिक नीतियों पर भी हमला बोला।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में ‘सुख’ के नाम पर ‘सुक्खू-शुल्क’ की सरकार चल रही है।उनका आरोप था कि सरकार के अधिकतर नए आदेश और अधिसूचनाएं या तो सेवाओं को समाप्त करने, संस्थानों को बंद करने अथवा जनता पर नए शुल्क लगाने से संबंधित हैं।जयराम ठाकुर ने कहा कि परिवार रजिस्टर की नकल जैसी सामान्य प्रशासनिक सुविधा के लिए भी शुल्क लगाया जा रहा है। इसके अलावा स्टाम्प सहित अन्य आवश्यक जन सुविधाओं की कीमतों में बढ़ोतरी के फैसलों से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई और बढ़ते सरकारी शुल्क से पहले ही परेशान है।ऐसे में सरकार को जनता को राहत देने की दिशा में काम करना चाहिए, न कि नई-नई फीस और शुल्क का बोझ डालना चाहिए।जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से प्रदेश के राजनीतिक हालात और सरकार की कार्यप्रणाली पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा कि जनता अब आरोप-प्रत्यारोप से अधिक सरकार से जवाब चाहती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बेटे को बचाने नहर में कूदा 78 वर्षीय पिता, दोनों की मौत; दो दिन बाद एक साथ मिले शव

करनाल -:करनाल के निसिंग क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। बेटे को नहर में डूबता देख उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता ने नहर में छलांग लगा दी।तेज बहाव के चलते पिता और पुत्र दोनों पानी में बह गए।करीब दो दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव राजौंद गांव के...

घरौंडा में खूनी संघर्ष: रॉड के वार से युवक की मौत, आरोपी को भीड़ ने पकड़कर पीटा

करनाल-:करनाल के घरौंडा में शुक्रवार सुबह मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया।वीर राइस मिल के पास हुए विवाद में एक युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया।गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। वारदात के बाद मौके पर जमा लोगों ने कथित आरोपी को पकड़ लिया और...

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजे पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने साधा निशाना

शिमला-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव को ‘नॉर्मल रूटीन’ बताए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यह सामान्य प्रक्रिया थी तो सरकार ने पंचायती राज चुनावों...

शिक्षा मंत्री बोले ,दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है।उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत दुर्ग रहा है,लेकिन पंचायतीराज चुनावों में पार्टी को उम्मीद के अनुरूप परिणाम...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में प्रदर्शन

हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना,शिमला-:बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला।हमीरपुर, धर्मशाला,शिमला और ऊना में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया और कई स्थानों पर रैली निकालकर केंद्र सरकार व बैंक प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.