भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश टीम की पहली बैठक कमलम कार्यालय में सम्पन्न, संगठनात्मक दिशा पर हुई चर्चा

चंडीगढ़, 28 जून: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ की नवगठित प्रदेश टीम की पहली बैठक शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय “कमलम”, सेक्टर 33 में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने की। बैठक में सभी नए पदाधिकारी शामिल हुए और टीम के औपचारिक परिचय के साथ-साथ आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने बैठक की शुरुआत में सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि टीम भावना के साथ संगठन को मजबूत करने की दिशा में सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी।

बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष दविंदर सिंह बबला, भरत कुमार, नरेश पंचाल और इंद्रा सिंह शामिल रहे। महामंत्रियों के रूप में रामबीर भट्टी और संजीव कुमार राणा ने भाग लिया।

सचिव पद पर शशि शंकर तिवारी, रुचि शेखरी, मनीष शर्मा, सोनिया दुग्गल, अमनदीप सिंह और मीनाक्षी ठाकुर उपस्थित रहे। सह-कोषाध्यक्ष अभी भसीन, जबकि कार्यालय सचिव दीपक मल्होत्रा और संजय पुरी ने बैठक में भाग लिया।

मुख्य प्रवक्ता धरेंदर ताएल, सोशल मीडिया इंचार्ज मोहिंदर कुमार निराला, आईटी कन्वीनर शिवेन्दर मंतोत्रा और मीडिया इंचार्ज रवि रावत भी बैठक में मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त, सेल कोऑर्डिनेटर शक्ति प्रकाश देवशाली और सह-कोऑर्डिनेटर रमेश साहौर ने भी भागीदारी की।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने और जनसंपर्क अभियानों को तेज़ करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंडित श्रद्धानंद फिल्लौरी ने दूरदृष्टि से धर्मांतरण की साजिश को पहचाना : रामगोपाल

मोगा, (दलजीत विक्की)। धर्म जागरण मंच के प्रांत संयोजक रामगोपाल ने कहा कि पंडित श्रद्धानंद फिल्लौरी दूरदृष्टि रखने वाले महान समाज सुधारक थे। उन्होंने पंजाब में धर्मांतरण की संभावित साजिश को समय रहते पहचानकर सनातन धर्मावलंबियों में धार्मिक एवं सामाजिक जागरूकता पैदा करने के लिए व्यापक प्रयास किए। शहीदी स्मारक, मोगा में पंडित श्रद्धानंद फिल्लौरी...

बेटे को बचाने नहर में कूदा 78 वर्षीय पिता, दोनों की मौत; दो दिन बाद एक साथ मिले शव

करनाल -:करनाल के निसिंग क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। बेटे को नहर में डूबता देख उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता ने नहर में छलांग लगा दी।तेज बहाव के चलते पिता और पुत्र दोनों पानी में बह गए।करीब दो दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव राजौंद गांव के...

घरौंडा में खूनी संघर्ष: रॉड के वार से युवक की मौत, आरोपी को भीड़ ने पकड़कर पीटा

करनाल-:करनाल के घरौंडा में शुक्रवार सुबह मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया।वीर राइस मिल के पास हुए विवाद में एक युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया।गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। वारदात के बाद मौके पर जमा लोगों ने कथित आरोपी को पकड़ लिया और...

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजे पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने साधा निशाना

शिमला-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव को ‘नॉर्मल रूटीन’ बताए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यह सामान्य प्रक्रिया थी तो सरकार ने पंचायती राज चुनावों...

शिक्षा मंत्री बोले ,दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है।उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत दुर्ग रहा है,लेकिन पंचायतीराज चुनावों में पार्टी को उम्मीद के अनुरूप परिणाम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.