/ Jun 27, 2026

बादल फटने के बाद पंडोह डैम में लकड़ियों का सैलाब, ‘फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’ की दिलाई याद

Mandi – बुधवार शाम बीबीएमबी पंडोह डैम में एक हैरान करने वाला दृश्य सामने आया जब झील की सतह पर हजारों टन लकड़ियां तैरती नजर आईं। यह नजारा कुछ ऐसा था जिसने लोगों को सीधे तौर पर साउथ की मशहूर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’ की याद दिला दी।

दरअसल, कुल्लू जिले की सैंज घाटी में हाल ही में बादल फटने की घटना और भारी बारिश के कारण, बड़ी मात्रा में पेड़ और लकड़ियां बहकर व्यास नदी के रास्ते पंडोह डैम तक पहुंच गईं। कुछ ही समय में पूरी झील लकड़ियों से पट गई। सोशल मीडिया पर इस दृश्य के वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें फिल्म पुष्पा के डायलॉग्स और गानों के साथ ये दृश्य जोड़े जा रहे हैं।इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य की सियासत में उबाल ला दिया है। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हिमाचल में कानून का नहीं, पुष्पा का राज है।” उन्होंने आरोप लगाया कि जंगलों में अवैध रूप से काटे गए पेड़ ही इस प्राकृतिक आपदा के बहाने सामने आ गए हैं और यह घटना सरकार की नाकामी को उजागर करती है।

वहीं, कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने भी आरोप लगाया कि यह सिर्फ प्राकृतिक आपदा का नतीजा नहीं, बल्कि वर्षों से जारी अवैध वन कटान और खनन की पोल खोलने वाला दृश्य है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों के साथ-साथ वर्तमान सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया है।ब्यास नदी में लकड़ियों के पहुंचने के बाद बीबीएमबी प्रबंधन ने डैम के सभी पांच गेट खोल दिए ताकि पानी के तेज बहाव के साथ लकड़ियां आगे बहाई जा सकें।इस पूरी घटना ने एक बार फिर से राज्य में जंगलों की सुरक्षा,अवैध कटान और सरकार की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.